एयरटेल के पोस्टपेड और Wi-Fi यूजर्स को मिलेगा Apple TV+, म्यूजिक सर्विसेज का एक्सेस

कंपनी के 999 रुपये और इससे अधिक के टैरिफ प्लान का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अपने Wi-Fi पर इस कंटेंट को देख सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 फरवरी 2025 22:11 IST
ख़ास बातें
  • इसके लिए एयरटेल ने Apple के साथ टाई-अप किया है
  • कंपनी ने अपने 5G नेटवर्क की कवरेज को बढ़ाने की भी तैयारी की है
  • कंपनी ने 4G नेटवर्क में नया इनवेस्टमेंट नहीं करने का फैसला किया है

डेटा की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने कवरेज बढ़ाने की योजना बनाई है

बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Bharti Airtel के Xstream Fiber यूजर्स और पोस्टपेड मोबाइल यूजर्स को Apple TV+ की कंटेंट लाइब्रेरी का एक्सेस मिलेगा। यह पेशकश 999 रुपये से शुरू होने वाले टैरिफ प्लान का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए है। इसके लिए एयरटेल ने Apple के साथ टाई-अप किया है। 

इसके साथ ही एपल के स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का एक्सेस उपलब्ध कराने वाली एयरटेल एकमात्र इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर बन गई है। कंपनी के पोस्टपेड यूजर्स को Apple Music का छह महीने तक मुफ्त एक्सेस भी मिलेगा। भारती एयरटेल ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसके पास अपने यूजर्स को Apple TV+ की सर्विसेज की पेशकश के लिए राइट्स हैं। कंपनी के 999 रुपये और इससे अधिक के टैरिफ प्लान का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स अपने Wi-Fi पर इस कंटेंट को देख सकते हैं। एयरटेल के पोस्टपेड यूजर्स को Apple TV+ के साथ ही Apple Music का छह महीने तक फ्री एक्सेस भी मिलेगा। 

भारती एयरटेल के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, Siddharth Sharma ने कहा, "यह टाई-अप हमारे लाखों वाई-फाई यूजर्स के लिए एपल का प्रीमियम कंटेंट कैटालॉग उपलब्ध कराएगा।" हाल ही में एयरटेल ने अपने 5G फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (FWA) और WiFi सॉल्यूशंस को बेहतर बनाने के लिए Nokia और Qualcomm को एक कॉन्ट्रैक्ट दिया था। इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत, फिनलैंड की नोकिया के 5G FWA और  Wi-Fi 6 एक्सेस प्वाइंट डिवाइसेज की 'मेक इन इंडिया' मिशन के अनुसार देश में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। हालांकि, इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू की जानकारी नहीं मिली है। 

इससे उन क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड की उपलब्धता बढ़ेगी जहां फाइबर कनेक्टिविटी सीमित या उपलब्ध नहीं है। भारती एयरटेल को नोकिया अपने 5G FWA आउटडोर गेटवे रिसीवर और वाई-फाई 6 एक्सेस प्वाइंट की सप्लाई की जाएगी। इन डिवाइसेज में Qualcomm के Modem-RF और वाई-फाई 6 चिपसेट को इस्तेमाल किया जाएगा। भारती एयरटेल ने अपने 5G नेटवर्क की कवरेज को बढ़ाने की भी तैयारी की है। डेटा की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने कवरेज बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी ने 4G नेटवर्क में नया इनवेस्टमेंट नहीं करने का फैसला भी किया है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, Gopal Vittal ने बताया था, "5G कवरेज का एक्सपैंशन योजना के अनुसार चल रहा है। पिछली तिमाही के अंत में हमारे पास 12 करोड़ सब्सक्राइबर्स का 5G बेस था।" 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.