AIIMS दिल्ली पर चीन से हुआ था सायबर अटैक, सर्वर्स से डेटा की हुई रिकवरी

इस सायबर अटैक का शिकार बने सर्वर्स से डेटा को सफलता से रिकवर कर लिया गया है। इस मामले की जानकारी 23 नवंबर को मिली थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2022 15:37 IST
ख़ास बातें
  • हैकर्स ने AIIMS के 40 फिजिकल सर्वर्स में से पांच में सेंध लगाई थी
  • सर्वर्स की सिक्योरिटी के लिए जिम्मेदार दो एनालिस्ट्स को निलंबित हुए हैं
  • हॉस्पिटल की सर्विसेज को मैनुअल तरीके से चलाया जा रहा है

इस सायबर अटैक का शिकार बने सर्वर्स से डेटा को सफलता से रिकवर कर लिया गया है

देश के बड़े हॉस्पिटल्स में शामिल राजधानी के AIIMS पर हुए सायबर अटैक के पीछे चीन था। हैकर्स ने AIIMS के 40 फिजिकल सर्वर्स में से पांच में सेंध लगाई थी। इस सायबर अटैक का शिकार बने सर्वर्स से डेटा को सफलता से रिकवर कर लिया गया है। इस मामले की जानकारी 23 नवंबर को मिली थी। इसमें सायबर सिक्योरिटी के कथित उल्लंघन के लिए सर्वर्स की सिक्योरिटी के लिए जिम्मेदार एनालिस्ट्स में से दो को निलंबित किया गया है। 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया, "AIIMS के सर्वर पर अटैक के पीछे चीन था। इस मामले की FIR में यह बताया गया है। हॉस्पिटल के 100 सर्वर्स (60 वर्चुअल और 40 फिजिकल) में से हैकर्स ने पांच फिजिकल सर्वर्स में सेंध लगाई थी। इस पर जल्द नियंत्रण कर लिया गया था नहीं तो नुकसान बहुत अधिक हो सकता था। पांच सर्वर्स से डेटा को सफलता से रिकवर कर लिया गया है।" इस बारे में हॉस्पिटल की अथॉरिटीज की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि ई-हॉस्पिटल डेटा को बहाल कर दिया गया है। इस स्टेटमेंट के अनुसार, "सर्विसेज को दोबारा शुरू करने से पहले नेटवर्क को सैनिटाइज किया जा रहा है। डेटा की वॉल्यूम अधिक होने के कारण इस प्रोसेस में समय लग रहा है। सायबर सिक्योरिटी को बढ़ाने के लिए उपाय किए जा रहे हैं। हॉस्पिटल की सभी सर्विसेज को मैनुअल तरीके से चलाया जा रहा है।"

इस महीने की शुरुआत में दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने AIIMS के कंप्यूटर सिस्टम पर सायबर अटैक की जांच शुरू की थी। सूत्रों ने बताया कि सेंट्रल फॉरेंसिक लैब (CFSL) की एक टीम को हैक हुए सर्वर की जांच करने में लगाया गया था जिससे मैलवेयर के जरिए किए गए अटैक के सोर्स का पता लगाया जा सके।

हैकिंग को लेकर अधिकारियों ने बताया था हॉस्पिटल के किसी भी कंप्‍यूटर पर इंटरनेट की सुविधा नहीं है। जांच एजेंसियों के कहने पर इंटरनेट बंद किया गया है। यह डर है कि सर्वर के जरिए कंप्‍यूटरों में सेंध लगाकर साइबर अपराधी गोपनीय और अहम डेटा चुरा सकते हैं। एम्स के सर्वर में कई वीआईपी मरीजों का डेटा भी स्‍टोर है। इनमें कई पूर्व प्रधानमंत्री, मंत्री, जज और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। हैकर्स ने कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये की डिमांड की थी और यह रकम क्रिप्टोकरेंसी में मांगी गई थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  2. Samsung लाया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन Galaxy A08, जानें और कैसे हैं फीचर्स
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  4. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  5. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  2. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  4. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  6. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  7. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  8. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  9. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  10. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.