5G वायरलेस सर्विस अभी भी हवाई उड़ानों पर डाल सकती है असर, FAA की चेतावनी

FAA की वेबसाइट में कहा गया है कि अगर लोगों के लिए जोखिम की संभावना है, तो वह गतिविधि को रोकने के लिए बाध्य हैं।

5G वायरलेस सर्विस अभी भी हवाई उड़ानों पर डाल सकती है असर, FAA की चेतावनी

AT&T और वेरिजॉन ने पिछले साल 80 अरब डॉलर की नीलामी में लगभग सभी C-बैंड स्पेक्ट्रम जीते थे।

ख़ास बातें
  • गुरुवार को FAA ने 5G और विमानन सुरक्षा पर एक डेडिकेटेड वेबपेज लॉन्च किया
  • इस वेबपेज में 5जी की वजह से विमानन सेवाओं पर असर से जुड़ी बातें हैं
  • जिस C-बैंड स्पेक्ट्रम का इस्‍तेमाल होना है, उसमें देरी करने की तैयारी है
विज्ञापन
US फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने नई 5G वायरलैस सर्विस को विमान सेवाओं के लिए चिंता का कारण बताया है। एक ताजा चेतावनी में FAA ने कहा है कि नई 5G वायरलेस सर्विस अभी भी उड़ानों को बाधित कर सकती है। रॉयटर्स के मुताबिक, गुरुवार को FAA ने 5G और विमानन सुरक्षा पर एक डेडिकेटेड वेबपेज लॉन्च किया। इसमें संवेदनशील हवाई जहाज इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे- altimeters पर 5G के संभावित प्रभाव के बारे में सवाल उठाए हैं। गौरतलब है कि इस इस हफ्ते AT&T और वेरिजोन, फ्रांस में ऐसी ही सावधानी बरतने पर सहमत हुए है। विमानों की सुरक्षा को देखते हुए और उड़ान से जुड़ी परेशानियों को दूसरे करने के मकसद से एक समझौते के तहत ये कंपनियां 19 जनवरी तक वायरलेस सर्विस के लिए C-बैंड स्पेक्ट्रम के इस्‍तेमाल में देरी करेंगी। 

मंगलवार को राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने वायरलेस कैरियर और अमेरिकी रेग्‍युलेटर्स के बीच 5G डिप्‍लॉयमेंट की इजाजत देने वाली डील में दो सप्ताह के वक्‍त की सराहना की। FAA ने कहा कि इसमें देरी से अल्टीमीटर (altimeters) में होने वाले प्रभाव को कम करने के लिए कंपनियों को तैयारी करने का समय मिलेगा। 

FAA ने कहा कि फ्रांस में 5G हवाई अड्डे के बफर जोन ‘96 सेकंड की उड़ान' को कवर करते हैं, जबकि अमेरिकी हवाई अड्डों के आसपास सुरक्षा सावधानियां ‘केवल अंतिम 20 सेकंड की उड़ान की रक्षा करती हैं।' खास यह भी है कि फ्रांस में किसी नुकसान को सीमित करने के लिए एंटीना को नीचे की ओर झुकाने परमिशन है। यह नियम अमेरिका में नहीं है। FAA की वेबसाइट में कहा गया है कि अगर लोगों के लिए जोखिम की संभावना है, तो वह गतिविधि को रोकने के लिए बाध्य हैं। 

AT&T और वेरिजॉन ने पिछले साल 80 अरब डॉलर (करीब 5,94,215 करोड़ रुपये) की नीलामी में लगभग सभी C-बैंड स्पेक्ट्रम जीते थे। नवंबर की शुरुआत में FAA ने 5G की वजह से फ्लाइट्स में होने वाले संभावित असर को दूर करने के लिए एक चेतावनी कार्रवाई जारी की। इसके बाद C-बैंड स्पेक्ट्रम के इस्‍तेमाल को 5 जनवरी तक टाला गया था। अब इसे 19 जनवरी तक तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। AT&T और वेरिजॉन को आश्वासन दिया गया है वो इस महीने से सर्विस शुरू कर सकेंगे। इसके अलावा 50 हवाई अड्डों के लिए अस्थायी बफर जोन बनाने पर भी FAA के साथ सहमति बनी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: FAA, FAA Flight, 5G, 5G wireless technology
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »