देश में मानसून की शुरुआत हो गई है और यह मौसम गर्मियों से राहत देने के साथ कई तरह की परेशानियां भी लेकर आता है।
Photo Credit: Pexels/Max Vakhtbovych
एसी का मेंटेनेंस ठीक रखने से लाइफ बढ़ती है।
देश में मानसून की शुरुआत हो गई है और यह मौसम गर्मियों से राहत देने के साथ कई तरह की परेशानियां भी लेकर आता है। हालांकि, गर्मी के मौसम में तापमान में गिरावट आती है, लेकिन नमी ह्यूमिडिटी बढ़ने के साथ घरों में घुटन या बेचैनी महसूस होती है। अगर आप एयर कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं तो यह मौसम एसी के लिए नमी, ड्रेनेज लाइन बंद होने और आउटडोर यूनिट के पास कचरा जमा होने जैसी कई तरह चुनौतियां लेकर आता है। मानसून के मौसम में जब नमी बढ़ती है तो आपको कमरे में कम तापमान में भी असहज महसूस हो सकता है जितना कि गर्मी के चरम पर होता है। दिक्कत तापमान की नहीं होती है, बल्कि हवा में मौजूद नमी से होती है। ऐसे में आप चाहते हैं कि आपका एसी ठीक से काम करे और उसका रखरखाव ठीक से रहे तो कई बातों पर ध्यान देना भी बहुत ज्यादा जरूरी है। आइए मानसून के मौसम में एसी के रखरखाव के बारे में विस्तार से जानते हैं।
एयर फिल्टर करें साफ
आपको एसी के फिल्टर को नियमित रूप से साफ करना चाहिए। अगर फिल्टर गंदा है तो इससे AC का प्रदर्शन खराब हो सकता है। ऐसे में बिजली का बिल भी अधिक आ सकता है, क्योंकि बेहतर कूलिंग के लिए एसी को लंबे समय तक चलाना होगा। आउटडोर यूनिट को साफ रखना चाहिए और मेंटेनेंस पर पूरा ध्यान देना चाहिए।
ड्राई मोड
अगर आप मानसून के मौसम में एसी को कूल मोड पर चलाएंगे तो नमी को कंट्रोल करने के लिए कमरे को जरूरत से ज्यादा ठंडा करना होगा, जिससे बिजली की खपत ज्यादा होगी और समस्या का समाधान भी पूरी तरह से नहीं मिलेगा। ऐसे में ड्राई मोड का उपयोग करने से आपको बहुत राहत मिलेगी। अधिकतर नए AC में ड्राई मोड आता है, जो कि खास तौर पर ह्यूमिडिटी से निपटने के लिए होता है। यह मोड कमरे का तापमान तेजी से कम करने के बजाय हवा से अतिरिक्त नमी हटाने पर ध्यान देता है। इसमें कंप्रेसर लगातार चलने के बजाय चालू और बंद होता रहता है, जिससे कूलिंग मोड के मुकाबले कम बिजली खर्च करता है।
आउटडोर यूनिट का बचाव
मानसून के मौसम में आउटडोर यूनिट से पानी निकलने की सही व्यवस्था होनी चाहिए। आउटडोर यूनिट के आस-पास बारिश का रुका हुआ पानी या गीली पत्तियां नहीं होनी चाहिए, जिससे पानी बाहर नहीं निकल पाता है। अधिक नमी से इसके इलेक्ट्रिकल पार्ट्स खराब हो सकते हैं और एसी की लाइफ कम हो सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
OnePlus Nord CE 6
Starts from ₹27,999
Vivo X300 FE
Starts from ₹79,999
Vivo Y51 Pro 5G
Starts from ₹23,920
HP 303D Laser Single Function Monochrome Printer
Starts from ₹13,999
HP MFP 323DNW Laser Multi Function Monochrome Printer
Starts from ₹21,999
HP 303DW Laser Single Function Wireless Monochrome Printer
Starts from ₹15,999
समय पर नहीं बचाया, तो पृथ्वी पर गिर जाएगा NASA का 22 साल पुराना टेलीस्कोप, अब शुरू होगा रेस्क्यू मिशन
50MP कैमरा वाले Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition की सेल आज से, मिल रहा डिस्काउंट अलग से
50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स