• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • Gmail में अपने आप लिख जाएगा ईमेल, नहीं करनी पड़ेगी बिलकुल भी मेहनत, जानें क्या है हेल्प मी राइट फीचर

Gmail में अपने आप लिख जाएगा ईमेल, नहीं करनी पड़ेगी बिलकुल भी मेहनत, जानें क्या है हेल्प मी राइट फीचर

Gmail अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक फीचर्स प्रदान करता है, जिससे ईमेल लिखना आसान हो जाता है।

Gmail में अपने आप लिख जाएगा ईमेल, नहीं करनी पड़ेगी बिलकुल भी मेहनत, जानें क्या है हेल्प मी राइट फीचर

Photo Credit: Pexels/BM Amaro

Gmail कई सुविधाएं प्रदान करता है।

ख़ास बातें
  • Gmail में Help me write फीचर अपने आप ईमेल लिख सकता है।
  • Gmail फ्री में ईमेल भेजने की सुविधा प्रदान करता है।
  • Gmail में किसी भी देश में ईमेल भेजे जा सकते हैं।
विज्ञापन

Gmail अपने यूजर्स के लिए एक से बढ़कर एक फीचर्स प्रदान करता है, जिससे ईमेल लिखना आसान हो जाता है। Gmail में गूगल का एक ऐसा ही फीचर Help me write  है, जिससे आसानी से ईमेल लिखा जा सकता है। जेनरेटिव AI पर बेस्ड यह फीचर एक साधारण प्रॉम्प्ट से नए ईमेल का ड्राफ्ट तैयार कर सकता है या आपके ईमेल को पूरा कर सकता है। इसके साथ ही यह एक ही क्लिक में मैसेज के टोन, लंबाई और क्लैरिटी को भी ठीक कर सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है Help me Write फीचर
यह टूल फॉर्मल बिजनेस प्रपोजल भेजने से लेकर क्विक फॉलो-अप या कैजुअल नोट लिखने तक सही शब्द तेजी और आसानी से खोजने में मदद करता है। यह यूजर्स की वॉयस या टोन को बदलता नहीं है बल्कि यह एक अच्छी शुरुआत देता है। इससे यूजर्स इस बात पर ध्यान दे सकते हैं कि वो क्या कहना चाहते हैं। गूगल ने इसे Google I/O 2023 में पेश किया था जो कि AI-पावर्ड टूल है। यह वेब, एंड्रॉयड और आईओएस पर Gmail पर उपलब्ध है। प्रॉम्प्ट से ईमेल ड्राफ्ट तैयार करने के लिए जेनरेटिव AI का उपयोग करता है। यह नए ड्राफ्ट तैयार कर सकता है या मौजूदा मैसेज के टोन, लंबाई और क्लैरिटी को एडिट कर सकता है।

कैसे इस्तेमाल करें Help me Write फीचर

  • यह फीचर गूगल वर्कस्पेस लैब्स टेस्टर और कुछ खास वर्कस्पेस/जेमिनी प्लान के लिए उपलब्ध है। फिर आपको यह कंफर्म करना है कि आपका Gmail ऐप या वेब वर्जन अपडेटेड है।
  • सबसे पहले आपको कंपोज विंडो में Help me write बटन नजर आएगा, उस पर क्लिक करना है।
  • Gmail में कंपोजन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद Help me write का चयन करना है।
  • एक प्रॉम्प्ट डालना है जैसे कि राइट ए प्रोफेशनल ईमेल रिक्वेस्टिंग ए मीटिंग विद मैनेजर।
  • Gmail तुरंत एक ड्राफ्ट तैयार कर देगा।
  • आप मौजूदा ड्राफ्ट को बेहतर बना सकते हैं।
  • अपने रफ ईमेल को कंपोज बॉक्स में पेस्ट करना है या टाइप करना है।
  • फिर Help me write पर क्लिक करना है और रिफाइन का चयन करना है।
  • आप फिर फॉर्मलाइज, शॉर्ट, एलोब्रेट और रीफ्रेज का विकल्प चुन सकते हैं।

आउटपुट कैसे करें एडजस्ट
जब तक आप संतुष्ट न हो तब तक ड्राफ्ट को दोबारा बना सकते हैं।
टोन जैसे कि कैजुअल, प्रोफेशनल और फ्रेंडली या लंबाई बदलने के लिए क्विक टॉगल का उपयोग करना है।
AI के ड्राफ्ट बनाने के बाद उसे मैनुअली एडिट कर सकते हैं, क्योंकि कंट्रोल आपके हाथ में रहता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, Gmail, Google Help me write, How to, Tech Guide, Gmail Feature
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »