50MP कैमरा वाले Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition की सेल आज से, मिल रहा डिस्काउंट अलग से

Infinix ने भारतीय बाजार में बीते हफ्ते Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition लॉन्च किया था जो कि आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।

50MP कैमरा वाले Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition की सेल आज से, मिल रहा डिस्काउंट अलग से

Photo Credit: Infinix

Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition में 6.78 इंच की डिस्प्ले है।
  • Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition में 6500mAh बैटरी दी गई है।
  • Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition में 50MP का प्राइमरी कैमरा है।
विज्ञापन

Infinix ने भारतीय बाजार में बीते हफ्ते Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition लॉन्च किया था जो कि आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition Price

Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। इस फोन की बिक्री आज से कंपनी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। ग्राहक बैंक ऑफर्स से 2 हजार रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं एक्सचेंज ऑफर से भी 2,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है।

Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition Features & Specifications

Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2644x1208 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस किया गया है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS 16 के साथ आता है। इस फोन में 6500mAh बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Note 60 Pro Pininfarina Edition के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग आती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शमिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »