Vivo X500e में नए डिजाइन के साथ मिल सकता है Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट

Vivo X500e की रियर कैमरा यूनिट में एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है

Vivo X500e में नए डिजाइन के साथ मिल सकता है Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट

Photo Credit: Vivo

भारत में पिछले वर्ष दिसंबर में Vivo X300 सीरीज को लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच कॉम्पैक्ट डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • Vivo X500e की रियर कैमरा यूनिट में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है
  • आगामी स्मार्टफोन में Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट मिल सकता है
विज्ञापन

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo की नई स्मार्टफोन सीरीज को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X500 सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max और Vivo X500e शामिल हो सकते हैं। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज के नया e-ब्रांडेड स्मार्टफोन भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इस टिप्सटर ने स्मार्टफोन के मॉडल की जानकारी नहीं दी है। यह Vivo X500e हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच कॉम्पैक्ट डिस्प्ले दिया जा सकता है। Vivo X500e में बाएं कोने पर ऊपर स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज के अन्य मॉडल्स की तुलना में इसका डिजाइन अलग होगा। 

Vivo X500e में राउंड कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में ZEISS ट्यून्ड कैमरा हो सकते हैं। Vivo X500e की रियर कैमरा यूनिट में एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में जानकारी नहीं दी है। आगामी सीरीज के Vivo X500 Pro में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट हो सकता है। इस कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन में 6.37 इंच डिस्प्ले मिल सकता है। 

 भारत में पिछले वर्ष दिसंबर में लॉन्च किए गए Vivo X300 Pro की यह जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 300Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity  9500 दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,510mAh की बैटरी है 90 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Vivo X300 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का JN1 अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का सैमसंग JN1 कैमरा है। Vivo X300 Pro की 6,510mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »