PAN और Aadhaar को 31 मार्च 2022 तक लिंक करना है जरूरी! ये है आसान तरीका

अगर आपने अपने आधार कार्ड से पैन नम्बर को लिंक नहीं किया है तो आपका पैन कार्ड (PAN card) अवैध हो जाएगा

PAN और Aadhaar को 31 मार्च 2022 तक लिंक करना है जरूरी! ये है आसान तरीका

अगर आधार कार्ड से पैन नम्बर को लिंक नहीं किया है तो आपका पैन कार्ड (PAN card) अवैध हो जाएगा।

ख़ास बातें
  • पैन और आधार लिंक न होने के कारण आप नहीं भर पाएंगे इनकम टैक्स रिटर्न।
  • 31 मार्च 2022 है पैन को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख।
  • इनकम टैक्स ई-पोर्टल पर जाकर आप पैन और आधार को कर सकते हैं लिंक।
विज्ञापन
PAN (Permanent Account Number) और आधार कार्ड (Aadhaar card) को लिंक करना अब भारत सरकार की ओर से अनिवार्य कर दिया गया है। भारत सरकार के अनुसार, देश में जो लोग भी इनकम टैक्स रिटर्न (Income Tax Return) भरते हैं उनके लिए 31 मार्च 2022 तक पैन और आधार को लिंक करना जरूरी है। अगर आपने अपने आधार कार्ड से पैन नम्बर को लिंक नहीं किया है तो आपका पैन कार्ड (PAN card) अवैध हो जाएगा और आपको इसके लिए 1 हजार रुपये की फीस जुर्माने के तौर पर भरनी पड़ेगी, ऐसा सरकार की ओर से प्रावधान किया गया है। इसलिए इस तरह के जुर्माने से बचने के लिए आपको समय रहते पैन को आधार से लिंक कर लेना चाहिए। हम आपके लिए एक आसान स्टेप बाय स्टेप गाइड लेकर आए हैं जिससे आप पैन को आधार से आसानी से लिंक कर पाएंगे।  
 

How to link your PAN with Aadhaar card

इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल www.incometaxindiaefiling.gov.in/ पर विजिट करें। 
यहां वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करें, अगर आपने पहले से नहीं किया है। उसके बाद अपना पैन कार्ड नम्बर (PAN card number) भरें, जो कि आपका यूजर आईडी भी होगा। 
अब यूजर आईडी, पासवर्ड और जन्म तिथि के साथ लॉग-इन करें। अगर आपके पास कोई अकाउंट नहीं है तो आपके पहले एक अकाउंट बनाना होगा। 
लॉग-इन करने के बाद एक पॉप-अप विंडो आपको दिखाई देगी, इसमें आपसे पैन को आधार से लिंक करने के लिए पूछा जाएगा। अगर आपको कोई पॉप नहीं दिखाई देता है तो मेन्यु बार में Profile Settings पर जाकर Link Aadhaar पर क्लिक करें। 
यहां पर नाम, जन्म तिथि और जेंडर आदि डीटेल्स आपके पैन के अनुसार पहले से ही दी गई होंगीं। 
अब आपको आधार पर दी गई डीटेल्स को पैन डीटेल्स के साथ वैरीफाई करना होगा। यहां पर नोट कर लें, अगर इसमें कोई जानकारी मेल नहीं खाती है तो आपको किसी एक डॉक्यूमेंट में उसको ठीक करवाना होगा। 
अगर दी गई डीटेल्स दोनों डॉक्यूमेंट्स में मेल खा जाती हैं तो अपना आधार नम्बर भरें और link now बटन पर क्लिक कर दें। 
एक पॉप-अप मैसेज के माध्यम से आपको पता लग जाएगा कि आपका आधार सफलतापूर्वक पैन से लिंक हो गया है। 
आप अपने पैन को आधार से लिंक करने के लिए www.utiitsl.com/ या www.egov-nsdl.co.in/ पर भी विजिट कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »