शाओमी ने लॉन्च किया मी वाई-फाई स्पीकर

शाओमी ने लॉन्च किया मी वाई-फाई स्पीकर
विज्ञापन
चीनी टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने मंगलवार को एक नया स्पीकर मी वाई-फाई स्पीकर लॉन्च कर दिया। इस स्पीकर को मी इंटरनेट स्पीकर भी कहा जा रहा है। जैसा कि नाम से ज़ाहिर होता है इस स्पीकर से इंटरनेट के जरिए गाने व म्यूज़िक प्ले किया जा सकता है। शाओमी ऑडियो डिवाइस इंडस्ट्री में पहले भी प्रोडक्ट लॉन्च कर चुकी है और मी वाई-फाई स्पीकर उन लोगों को ख़ासा पसंद आएगा जो इंटरनेट के जरिए म्यूज़िक सुनना पसंद करते हैं। कंपनी की साइट पर इस स्पीकर को 399 चीनी युआन (करीब 4,000 रुपये) में लिस्ट किया गया है और चीन में शुक्रवार सुबह 10 बजे से इसकी बिक्री शुरू होगी।

शाओमी मी वाई-फाई स्पीकर (मी इंटरनेट स्पीकर) में एक 4-स्पीकर लेआउट है जिसमें 2.5 इंच सब-वूफर, दो '20-कोर' ट्वीटर्स और एक बास-डक्ट टेक्नोलॉजी दी गई है। स्पीकर थोड़ा बड़ा है और इसका डाइमेंशन 90x95x282 मिलमीटर जबकि वज़न 1.622 किलोग्राम है। इस स्पीकर में एमलॉग 8726एम3 कॉर्ट्क्स ए9 प्रोसेसर है। और इसे वाई-फाई 802.111 एसी व ब्लूटूथ 4.1 के जरिए इंटरनेट से कनेक्ट किया जा सकता है।  
 

लेकिन अगर आपके पास इंटरनेट ना हो और आप स्पीकर से म्यूज़िक सुनना चाहते हैं। इसके लिए शाओमी ने मी वाई-फाई स्पीकर में 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी है जिससे म्यूज़िक ऑफलाइन स्टोर किया जा सकता है। इस स्पीकर में एक यूएसबी 2.0 पोर्ट और एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक है। यग डीएलएनए सपोर्ट करता है। शाओमी का कहना है कि मी वाई-फाई स्पीकर 2 करोड़ से ज्यादा म्यूज़िक ट्रैक के डेटाबेस में से गाने सर्च कर सकता है। शाओमी ने इसके लिए चीन की बड़ी स्ट्रीमिंग सर्विस के साथ साझेदारी की है।

शाओमी मी वाई-फाई स्पीकर को वॉयस के अलावा स्पीकर में दिए गए बटन व मी होम ऐप से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इंटरनेट स्पीकर में एक अलार्म फंक्शन भी है। यह हाई-फाई 24बिट/192किलोहर्ट्ज़ ऑडियो सपोर्ट करता है।

अब जबकि अधिकतर ब्लूटूथ स्पीकर कॉर्डलेस होते हैं और उनमें बैटरी दी जा रही है। शाओमी के इंटरनेट स्पीकर में बैटरी नहीं है और इसे पावर कॉर्ड में लगाने की जरूरत पड़ती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  2. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  3. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  4. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  7. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  8. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  9. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  10. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »