Xiaomi ने फुल-एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया Mi TV Stick, जानें कीमत

Mi TV Stick की ग्लोबल कीमत EUR 39.99 (लगभग 3,400 रुपये) है, जो इसके सिंगल 1080p वेरिएंट का दाम है। फिलहाल चीनी टेक कंपनी ने इस डिवाइस की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

Xiaomi ने फुल-एचडी वीडियो स्ट्रीमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च किया Mi TV Stick, जानें कीमत

ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा Mi TV Stick

ख़ास बातें
  • Mi TV Stick की भारत लॉन्चिंग की जानकारी सामने नहीं आई
  • मी टीवी स्टिक में मौजूद है 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज
  • मी टीवी स्टिक डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस साउंड फॉर्मेट को सपोर्ट करता है
विज्ञापन
Xiaomi ने बुधवार को ग्लोबल इकोसिस्टम प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट के दौरान Mi TV Stick से पर्दा उठा लिया। Amazon Fire TV Stick की तरह मी टीवी स्टिक पोर्टेबल स्ट्रीमिंग डिवाइस है, जो आपके टीवी में HDMI पोर्ट के जरिए कनेक्ट होता है। मी टीवी स्टिक के साथ यूज़र्स Netflix, Amazon Prime, Disney Hotstar+ जैसे कई ओटीटी प्लेटफॉर्म की फिल्में व शोज़ स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा यह डिवाइस बिल्ट-इन गूगल असिस्टेंट और क्रोमकास्ट के साथ आता है। इसके साथ आपको ब्लूटूथ रिमोट कंट्रोल भी मिलेगा।
 

Mi TV Stick price

मी टीवी स्टिक की ग्लोबल कीमत EUR 39.99 (लगभग 3,400 रुपये) है, जो इसके सिंगल 1080p वेरिएंट का दाम है। फिलहाल चीनी टेक कंपनी ने इस डिवाइस की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

इसके अलावा Xiaomi ने Mi TV Stick की भारत लॉन्चिंग को लेकर भी कोई जानकारी साफ नहीं की है। उम्मीद की जा सकती है कि आने वाले दिनों में कंपनी इससे संबंधित अधिक जानकारी का खुलासा कर सकती है।
mi
 

Mi TV Stick specifications, features

नया मी टीवी स्टिक डिज़ाइन के मामले में काफी हद तक Amazon Fire TV Stick की तरह ही लगता है। यह ब्लैक कलर वेरिएंट में आता है और मी टीवी स्टिक के रिमोट कंट्रोल में भी यही कलर ऑप्शन दिया गया है।

शाओमी का यह पोर्टेबल स्ट्रीमिंग डिवाइस क्वाड-कोर सीपीयू से लैस है, और जुगलबंदी के लिए इसमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह एंड्रॉयड टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जिसके साथ कोई मी टीवी पैचवॉल नहीं है। इसके अलावा मी टीवी स्टिक डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस साउंड फॉर्मेट को सपोर्ट करता है।
 

इसमें आपको फुल-एचडी (1,080x1,920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मिलेगा। पोर्टेबल स्ट्रीमिंग स्टिक प्री-इंस्टॉल नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम ऐप के साथ आती है, इसे मी टीवी स्टिक रिमोट पर समर्पित बटन को प्रेस करके डायरेक्टली एक्सेस किया जा सकता है।

इनके साथ ही वॉयस कमांड के लिए रिमोट कंट्रोल पर गूगल असिस्टेंट को समर्पित बटन भी दिया गया है। जैसा कि हमने बताया, नए मी टीवी स्टिक बिल्ट-इन क्रोमकास्ट के साथ आया है। जिसकी सहायता से यूज़र्स अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन को सीधे टीवी स्क्रीन से कनेक्ट कर सकते हैं और फोटो, वीडियो व फिल्म आदि का आनंद टीवी स्क्रीन पर ले सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »