Xiaomi ने भारत में लॉन्च दो नए स्मार्ट टीवी, कीमत 13,499 रुपये से शुरू

Mi TV 4A Horizon Edition 32 इंच वेरिएंट की कीमत भारत में 13,499 रुपये से शुरू होती है, जबकि Mi TV 4A Horizon Edition के 43 इंच के वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है।

Xiaomi ने भारत में लॉन्च दो नए स्मार्ट टीवी, कीमत 13,499 रुपये से शुरू

दोनों टीवी मॉडल में मौजूद है 95 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो

ख़ास बातें
  • Mi TV 4A Horizon Edition 32 इंच मॉडल की सेल 11 सितंबर को होगी शुरू
  • Mi TV 4A Horizon Edition 43 इंच वेरिएंट की सेल 15 सितंबर से
  • दोनों ही मॉडल में मौजूद हैं 20 वॉट के स्टीरियो स्पीकर्स
विज्ञापन
Mi TV 4A Horizon Edition भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च कर दिया गया है, एक 32 इंच और दूसरा 43 इंच। नया मी टीवी 'बेजल-लेस डिज़ाइन' के साथ आता है और फ्रंट पैनल 95 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ शानदार एक्सपीरियंस प्रदान करता है। मी टीवी 4ए होराइज़न एडिशन Xiaomi के Vivid Picture Engine से लैस है। प्रप्राइइटेरी टेक्नोलॉजी एक्यूरेट स्क्रीन कैलब्रैशन, डीपर कॉन्ट्रास्ट और कलर रिप्रोडक्शन में पिन-प्वाइंट प्रीसिश़न आदि सुनिश्चित करने का दावा करती है। मी टीवी 4ए होराइज़न एडिशन Android TV 9 आधारित Patchwall पर काम करता है। इसके अलावा इस टीवी में Mi Quick Wake नामक फीचर प्री-लोडेड आया है, जिसमें यह टीवी 05 सेकेंड में ऑन हो जाने का दावा किया गया है।  
 

Mi TV 4A Horizon Edition 32-inch, Mi TV 4A Horizon Edition 43-inch price in India

Mi TV 4A Horizon Edition 32 इंच वेरिएंट की कीमत भारत में 13,499 रुपये से शुरू होती है, जबकि Mi TV 4A Horizon Edition के 43 इंच के वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। 32 इंच का वेरिएंट 11 सितंबर दोपहर 12 बजे से Flipkart, Mi.com और Mi Home stores के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, इसके 43 इंच वेरिएंट की सेल 15 सितंबर शाम 6 बजे से Amazon, Mi.com और Mi Home stores पर उपलब्ध होगी। यही नहीं, इन दोनों ही मॉडल की सेल आने वाले दिनों में ऑफलाइन रीटेल पार्टनर्स के माध्यम से भी उपलब्ध होगी, जिसमें Mi Stores व Mi Studio आदि शामिल हैं।
 

Mi TV 4A Horizon Edition 32-inch specifications

मी टीवी 4ए होराइज़न एडिशन के 32 इंच वेरिएंट एचडी रेडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,368x768 पिक्सल है। इस टीवी में 20 वॉट स्पीकर के साथ DTS-HD टेक्नोलॉजी भी दी गई है। वहीं, यह टीवी Android TV 9.0 आधारित Patchwall पर चलता है। इसमें क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ माली-450 जीपीयू, 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज मौजूद है।

कनेक्टिविटी की बात करें, तो मी टीवी 4ए होराइज़न एडिशन के 32 इंच वेरिएंट में Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ वी4.2, 3 HDMI पोर्ट्स, 2 यूएसबी-ए पोर्ट्स, इथरनेट पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है।
 

Mi TV 4A Horizon Edition 43-inch specifications

मी टीवी 4ए होराइज़न एडिशन के 43 इंच वेरिएंट फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,920x1,080 पिक्सल है। बड़े डिस्प्ले और बड़े रिज़ॉल्यूशन को छोड़कर इस टीवी के बाकि विकल्प 32 इंच वेरिएंट जैसे ही हैं। इसका मतलब यह है कि इस टीवी में भी आपको क्वाड-कोर प्रोसेसर, 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज प्राप्त होगी। यह टीवी भी Android TV 9.0 आधारित Patchwall पर चलता है।

कनेक्टिविटी के मामले में Mi TV 4A Horizon Edition 43 इंच वेरिएंट में आपको एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा वो है S/PDIF इंटरफेस। इसके अलावा इसमें भी Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ वी4.2, 3 HDMI पोर्ट्स, 2 यूएसबी-ए पोर्ट्स, इथरनेट पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। इस टीवी में भी आपको 20 वॉट स्टीरियो स्पीकर प्राप्त होंगे।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले32.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
डाइमेंशन722mm x 429mm x180mm
रिज़ॉल्यूशनHD-Ready
ओएसAndroid
स्मार्ट टीवीहां
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • Design
  • Performance
  • Value for Money
  • Software
  • Features
  • खूबियां
  • Looks good, plenty of ports

  • Stable software with all key apps supported

  • Decent, reliable picture performance

  • Sharp and detailed across resolutions
  • कमियां
  • Remote is too minimalist, batteries not included

  • Sluggish UI performance

  • Dull colours
डिस्प्ले43.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
डाइमेंशन960.3mm x 561mm x 215.2mm
रिज़ॉल्यूशनFull-HD
ओएसAndroid
स्मार्ट टीवीहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »