65 इंच का 4K UHD स्मार्ट TV Westinghouse ने भारत में किया लॉन्च, जानें कीमत

Westinghouse WH65GTX50 TV को कंपनी ने भारत में Rs 43,999 रुपये में पेश किया है।

65 इंच का 4K UHD स्मार्ट TV Westinghouse ने भारत में किया लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Amazon

Westinghouse WH65GTX50 TV Google TV OS पर चलता है।

ख़ास बातें
  • टीवी में स्टैंडर्ड 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • यह बेजल लैस डिजाइन में आता है।
  • प्रोसेसिंग के लिए MT9062 Cortex A53 चिप इसमें लगी है।
विज्ञापन
इलेक्ट्रॉनिक्स मेकर Westinghouse की ओर से भारत में Quantum Series में WH65GTX50 4K Google TV लॉन्च किया गया है। नए टीवी को कंपनी ने 65 इंच साइज में पेश किया है जिसमें रोज गोल्ड कलर आता है। टीवी में 4K UHD डिस्प्ले है जिसमें 3840 x 2160 पिक्सल रिजॉल्यूशन में कंटेंट का लुत्फ लिया जा सकता है। यह टीवी 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। SBI कार्ड के माध्यम से खरीदने पर टीवी पर डिस्काउंट भी ऑफर किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन, और सेल से जुड़ी पूरी डिटेल्स। 
 

Westinghouse Quantum Series WH65GTX50 TV Price

Westinghouse WH65GTX50 TV को कंपनी ने भारत में Rs 43,999 रुपये में पेश किया है। यह टीवी Amazon India पर खरीद के लिए उपलब्ध है। टीवी को SBI कार्ड के माध्यम से खरीदने पर 10% की छूट पाई जा सकती है। कंपनी इस टीवी के साथ 1 साल की वारंटी दे रही है। 
 

Westinghouse Quantum Series WH65GTX50 TV Specifications

वेस्टिंगहाउस क्वांटम सीरीज WH65GTX50 टीवी के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस टीवी में 65 इंच डिस्प्ले 4K UHD (3840 x 2160 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ दिया गया है। टीवी में स्टैंडर्ड 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। स्मार्ट टीवी में 4K HDR, Dolby Vision, MEMC, HLG, HDR10+, और Vivid Display का सपोर्ट है। यह बेजल लैस डिजाइन में आता है। प्रोसेसिंग के लिए MT9062 Cortex A53 चिप इसमें लगी है। साउंड के लिए टीवी Dolby Audio फीचर वाले दो स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है जिसमें DTS TruSurround भी है। स्पीकर 48W की आउटपुट देते हैं। 

यह Google TV OS पर चलता है। टीवी में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज दी गई है। Netflix, YouTube, Prime Video, Zee5 जैसे ऐप्स के साथ ही यह वॉयस असिस्टेंस फीचर के साथ भी आता है। इसके अलावा इसमें Chromecast, AirPlay, Game Mode भी दिए गए हैं। यानी कि टीवी कंटेंट के साथ ही गेमिंग एक्सपीरियंस इसमें लिया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.0, डुअल बैंड Wi-Fi, HDMI, USB, और ALLM जैसे ऑप्शन हैं। इसके अलावा ऑप्टिकल, eARC, और Ethernet कनेक्टिविटी भी इसमें दी गई है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  2. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  3. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  4. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  5. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  6. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  7. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  8. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  9. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  10. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »