65, और 55 इंच में Infinix W1 4K OLED स्मार्ट टीवी 1 हजार ऐप, 200 से ज्यादा गेम्स के साथ लॉन्च!

साउंड की बात करें तो टीवी में 20W के बॉक्स स्पीकर दिए गए हैं।

65, और 55 इंच में Infinix W1 4K OLED स्मार्ट टीवी 1 हजार ऐप, 200 से ज्यादा गेम्स के साथ लॉन्च!

Photo Credit: Flipkart

Infinix स्मार्ट TV में एक स्लिम और बेजल लैस डिजाइन मिलता है। यह देखने में मॉडर्न लगते हैं।

ख़ास बातें
  • W1 4K OLED टीवी में 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है।
  • ये 320 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आते हैं।
  • टीवी में 20W के बॉक्स स्पीकर दिए गए हैं। इनमें Dolby Audio सपोर्ट भी है।
विज्ञापन
Infinix की ओर से Infinix W1 4K OLED स्मार्ट TV लॉन्च किए गए हैं। कंपनी ने इन्हें 55 इंच, और 65 इंच डिस्प्ले साइज के साथ उतारा है। इसी रेंज में ब्रांड ने पहले 32 इंच, और 43 इंच के मॉडल पेश किए थे। W1 4K OLED टीवी में 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट दिया गया है। ये 320 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आते हैं। साथ ही HDR10 का सपोर्ट भी इनमें दिया गया है। आइए जानते हैं इनका प्राइस और सभी फीचर्स। 
 

Infinix W1 4K OLED smart TV price

Infinix W1 4K OLED टीवी के 55 इंच मॉडल 55W1 की कीमत Rs. 37,990 है। जबकि इसका 65 इंच मॉडल 65W1 4K QLED TV भारत में Rs. 47,990 के प्राइस पर उतारा गया है। Flipkart से इन्हें खरीदा जा सकता है। ICICI और Axis bank के कार्ड से खरीद पर ग्राहक 10 प्रतिशत डिस्काउंट भी पा सकते हैं। 
 

Infinix W1 4K OLED smart TV Specifications

इनफिनिक्स डब्ल्यू1 क्यूएलईडी टीवी के स्पेसिफिकेशंस के बारे में बात करें तो Infinix स्मार्ट TV में एक स्लिम और बेजल लैस डिजाइन मिलता है। यह देखने में मॉडर्न लगते हैं। 4K रिजॉल्यूशन वाले ये टीवी 1.07 बिलियन कलर सपोर्ट करते हैं। इनमें 94% DCI P3 वाइड कलर गेमट मिलता है। टीवी में 320 निट्स की पीक ब्राइटनेस है और एचडीआर 10 सपोर्ट भी दिया गया है। गेमिंग के शौकीनों के लिए इसमें स्पेशल गेम डैशबोर्ड मिलता है जिसमें 60 FPS गेमिंग एक्सपीरियंस लिया जा सकता है। 

साउंड की बात करें तो टीवी में 20W के बॉक्स स्पीकर दिए गए हैं। इनमें Dolby Audio सपोर्ट भी है। साथ ही क्लियर वॉइस प्रो और कस्टमाइजेबल साउंड मोड भी हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए ये webOS के साथ आते हैं। टीवी में 1000 ऐप्स और 200 से ज्यादा गेम्स पहले से मौजूद हैं, जो कि ThinQ App Store से एक्सेस किए जा सकते हैं। टीवी में Realtek क्वाडकोर चिपसेट मिलता है। इसमें 1.5 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज दी गई है। 

कंट्रोल और कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें ThinQ Voice और मैजिक रिमोट दिया गया है जिसमें AI Voice सपोर्ट है। टीवी में डुअल बैंड वाइ-फाई और Bluetooth 5.0 मिलता है। साथ ही तीन HDMI पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, एक ऑप्टिकल LAN और 3.5mm जैक भी दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »