₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!

Epic Series TWS ईयरबड्स (TWS 7335) में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ आते हैं। इनमें 32dB ANC सपोर्ट है।

₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!

Photo Credit: U&i

U&i ने भारत में अपने नए वायरलैस ऑडियो प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने Sonic सीरीज में 6 नए कॉम्पेक्ट स्पीकर लॉन्च किए हैं।
  • वायरलैस स्पीकर की कीमत मात्र 349 रुपये से शुरू होती है।
  • U&i Ultra Box 600W आउटपुट के साथ आता है।
विज्ञापन

U&i ने भारत में अपने नए वायरलैस ऑडियो प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है। इनमें कंपनी का नया ब्लूटूथ स्पीकर भी शामिल है। साथ ही कंपनी ने Sonic सीरीज में 6 नए कॉम्पेक्ट स्पीकर लॉन्च किए हैं। वहीं ऑडियो वियरेबल में नए Epic सीरीज के ईयरबड्स भी लॉन्च किए हैं। वायरलैस स्पीकर की कीमत मात्र 349 रुपये से शुरू होती है। आइए जानते हैं इन सभी प्रोडक्ट्स के खास फीचर्स क्या हैं, और कितनी है इनकी कीमत। 

U&i Ultra Box
U&i Ultra Box (UiBS 5256) कंपनी का नया ब्लूटूथ स्पीकर है जो  600W आउटपुट के साथ आता है। इसमें Bluetooth 5.0 की कनेक्टिविटी है। कंपनी ने इसमें LED लगाई हैं जो म्यूजिक के साथ चमकती हैं। यह मल्टीपल कनेक्टिविटी मोड के साथ आता है। साथ ही इसमें मीडिया कंट्रोल बटन भी मिल जाते हैं। U&i Ultra Box (UiBS 5256) की कीमत 7,349 रुपये है। 

Sonic Series Speakers
U&i ने Sonic सीरीज में 6 नए वायरलैस स्पीकर लॉन्च किए हैं। इनमें अलग-अलग आउटपुट पावर मिलती है। कई तरह के कनेक्टिविटी विकल्प के साथ ये अलग अलग प्लेबैक टाइम के साथ आते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Sonic 18 
Sonic 18 (UiBS 5157) में कंपनी ने 5W की आउटपुट दी है। यह यूएसबी और माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करता है। इसमें DC5V चार्जिंग का सपोर्ट है। इस पर पोर्टेबिलिटी के लिए एक बकल भी कंपनी ने लगाया है। कहा है कि यह एक समय पर दो डिवाइसेज के साथ कनेक्ट हो सकता है। Sonic 18 (UiBS 5157) की कीमत 349 रुपये है। 

Sonic 19 
Sonic 19 (UiBS 4275) वायरलैस ब्लूटूथ स्पीकर में 10W की आउटपुट दी गई है। यह 6 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। Sonic 19 (UiBS 4275) की कीमत 499 रुपये है। 

Sonic 20 
Sonic 20 (UiBS 459) में 8W की आउटपुट दी गई है। यह ब्लूटूथ 5.3 के साथ कनेक्ट होता है। 52mm के ड्राइवर इसमें लगे हैं। कंपनी के अनुसार, यह 6 घंटे का बैकअप दे सकता है। Sonic 20 (UiBS 459) की कीमत 349 रुपये है। 

Sonic 21 
Sonic 21 (UiBS 5301) में 8W की आउटपुट दी गई है। इसमें दो स्पीकर के साथ कनेक्ट होने का फीचर है। Sonic 21 (UiBS 5301) की कीमत 349 रुपये है। 


Sonic 23
Sonic 23 (UiBS 5148) में कंपनी ने 8W की आउटपुट दी है। यह ब्लूटूथ 5.4 के साथ कनेक्ट होता है। दावा है कि यह 4 घंटे का बैकअप दे सकता है। Sonic 23 (UiBS 5148) की कीमत 349 रुपये है। 


Sonic 24 
Sonic 24 (UiBS 5184) में 6W की आउटपुट दी गई है। Bluetooth 5.4 के साथ यह कनेक्ट होता है। कंपनी का कहना है कि यह 4 घंटे का बैकअप दे सकता है। इसमें TWS फंक्शन के चलते एकसाथ दो स्पीकर कनेक्ट हो सकते हैं। Sonic 24 (UiBS 5184) की कीमत 349 रुपये है। 

Epic Series TWS Earbuds
Epic Series TWS ईयरबड्स (TWS 7335) में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ आते हैं। इनमें 32dB ANC सपोर्ट है। कंपनी का कहना है कि ये सिंगल चार्ज में 50 घंटे तक चल सकते हैं। ये ब्लूटूथ 6.0 की कनेक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं। Epic Series TWS ईयरबड्स की कीमत 1049 रुपये है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »