55, 43 इंच के Thomson QLED 4K TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत

QLED सेग्मेंट में कंपनी ने 43 इंच फ्रेमलैस टीवी पेश किया है।

55, 43 इंच के Thomson QLED 4K TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Thomson

QLED सेग्मेंट में कंपनी ने 43 इंच फ्रेमलैस टीवी पेश किया है।

ख़ास बातें
  • QLED सेग्मेंट में कंपनी ने 43 इंच फ्रेमलैस टीवी पेश किया है।
  • साउंड के लिए कंपनी ने इसमें DTS Surround फीचर दिया है।
  • टीवी में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज मिलती है।
विज्ञापन
Thomson ने टीवी सेग्मेंट में नए 4K, Google TV QLED मॉडल लॉन्च किए हैं। कंपनी ने 130वीं वर्षगांठ पर ये टीवी पेश किए हैं। खास बात ये भी है कि इस मौके पर कंपनी 130 मिनट की फ्लैश सेल की घोषणा की। नए टीवी मॉडल्स में 55 इंच QLED TV, 43 इंच FA सीरीज टीवी शामिल हुए हैं। साथ ही 43 इंच साइज वाला Google TV 4K मॉडल कंपनी ने पेश किया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशंस। 

Thomson TV सीरीज में नए मॉडल्स पेश किए गए हैं। कंपनी ने 130वीं वर्षगांठ पर ये टीवी पेश किए हैं जो कि Flipkart से खरीदे जा सकते हैं। FA सीरीज में लॉन्च किए गए 43 इंच टीवी की कीमत 17,499 रुपये है। 55 इंच साइज में कंपनी ने Google TV पेश किया है जिसकी कीमत 32,999 रुपये है। वहीं 43 इंच QLED TV की कीमत 26,999 रुपये है। 
 

Thomson FA Series TV specifications

FA सीरीज में कंपनी ने 43 इंच मॉडल पेश किया है। इसमें 6 हजार से ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है जिसमें Netflix, Private Video, Disney+Hotstar, Apple TV, Woot जैसे ऐप्स शामिल हैं। यह 30W स्पीकर के साथ आता है। इसमें Dolby Digital फीचर्स भी दिए गए हैं। 
 

Thomson 4K Google TV specifications

कंपनी ने 4K डिस्प्ले में 55 इंच साइज का बेजल लैस टीवी लॉन्च किया है जो कि Google TV पर चलता है। इसमें Dolby Vision, HDR 10+, Dolby Atmos, Dolby Digital Plus सपोर्ट मिलता है। रिच साउंड के लिए टीवी DTS TrueSurround को सपोर्ट करता है। इसमें 40W के Dolby Audio स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं। टीवी में 2GB रैम, 16GB स्टोरेज दी गई है। यह डुअल बैंड वाइ-फाइ को सपोर्ट करता है। 
 

Thomson QLED TV specifications

QLED सेग्मेंट में कंपनी ने 43 इंच फ्रेमलैस टीवी पेश किया है। यह HDR 10+, Dolby Atmos, Dolby Digital Plus सपोर्ट के साथ आता है। साउंड के लिए कंपनी ने इसमें DTS Surround फीचर दिया है। इसमें 40W के Audio स्टीरियो स्पीकर्स हैं। टीवी में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज मिलती है। 27 सितंबर से इन्हें फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  2. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  3. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  4. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  5. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  10. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »