Thomson ने लॉन्च किया JioTele OS वाला 43-इंच 4K QLED स्मार्ट टीवी, कीमत 18,999 रुपये

Thomson का कहना है कि नए 43-इंच 4K QLED TV की खरीद पर 3 महीने के लिए फ्री JioHotstar और JioSaavn सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा, एक महीने के लिए फ्री JioGames मेंबरशिप भी दी जाएगी।

Thomson ने लॉन्च किया JioTele OS वाला 43-इंच 4K QLED स्मार्ट टीवी, कीमत 18,999 रुपये

Photo Credit: Thomson

ख़ास बातें
  • नए Thomson 43-इंच 4K QLED TV की भारत में कीमत 18,999 रुपये रखी गई है
  • इसे 21 फरवरी से Flipkart के जरिए बेचा जाएगा
  • इसके साथ 3 महीने के लिए फ्री JioHotstar और JioSaavn सब्सक्रिप्शन मिलेगा
विज्ञापन
Thomson ने भारत में एक नया स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। यह 43-इंच साइज में आता है और QLED पैनल से लैस है। इसमें बिल्कुल नया JioTele OS मिलता है। कंपनी का कहना है कि नया TV इस नए स्मार्ट टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लोकलाइज्ड एक्सपीरिएंस देने का काम करेगा। Thomson के नए 43-इंच स्मार्ट टीवी में 4K रिजॉल्यूशन के साथ 450 nits की पीक ब्राइटनेस और HDR सपोर्ट भी मिलता है। यह डुअल-बैंड WiFi और Bluetooth 5.0 सपोर्ट करता है। टीवी में Amlogic चिपसेट लगा है, जिसे 8GB स्टोरेज और 2GB रैम के साथ जोड़ा गया है।

नए Thomson 43-इंच 4K QLED TV की भारत में कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। इसे 21 फरवरी से Flipkart के जरिए बेचा जाएगा। कंपनी का कहना है कि टीवी की खरीद पर 3 महीने के लिए फ्री JioHotstar और JioSaavn सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके अलावा, एक महीने के लिए फ्री JioGames मेंबरशिप भी दी जाएगी।

प्रेस रिलीज में थॉमसन ने कहा है कि नया QLED टीवी डीप कंट्रास्ट, वाइब्रेंट कलर्स और शार्प विजुअल्स के साथ बेहतर पिक्चर क्वालिटी देता है। 4K रिजॉल्यूशन पैनल होने के कारण, डिस्प्ले 1.1 बिलियन से अधिक कलर जनरेट करता है। नए JioTele OS पर काम करने वाले टीवी एक बिल्ट-इन वॉयस असिस्टेंट और AI-पावर्ड कंटेंट रिकमेंडेशन से लैस आता है। 

लोकप्रिय ऐप्स और टीवी चैनलों के एक्सेस के अलावा, OS कई भाषाओं में कंटेंट पेश करने के लिए रीजनल ऐप्स और स्ट्रीमिंग सर्विस के साथ पहले से लोड आता है। इसमें स्क्रीन को मिरर करने का ऑप्शन मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए कई HDMI और USB पोर्ट भी मौजूद हैं। इसमें ARC और CEC पोर्ट भी मिलते हैं।

Thomson 43-इंच 4K QLED JioTele OS TV में 40W Dolby Audio स्टीरियो बॉक्स स्पीडर्स मिलते हैं। टीवी Bluetooth 5.0 और डुअल-बैंड Wi-Fi (2.4 + 5 GHz) से लैस है। यह Amlogic प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे 2GB रैम और 8GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »