TCL ने लॉन्च किया QM8K Mini LED TV, 288Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Atmos और बहुत कुछ! जानें कीमत

TCL QM8K के कई साइज वेरिएंट्स लॉन्च किए गए हैं। इसके 65-इंच साइज की कीमत $2,299.99 (करीब 1.96 लाख रुपये) और 75-इंच साइज की कीमत $2,999.99 (करीब 2.56 लाख रुपये) है।

TCL ने लॉन्च किया QM8K Mini LED TV, 288Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Atmos और बहुत कुछ! जानें कीमत

Photo Credit: TCL

TCL QM8K के 98-इंच साइज की कीमत $6,499.99 (करीब 5.55 लाख रुपये) रखी गई है

ख़ास बातें
  • TCL QM8K के कई साइज वेरिएंट्स लॉन्च किए गए हैं
  • सीरीज में ZeroBorder डिजाइन दिया गया है
  • QM8K टीवी में LD3800 तक के डिमिंग जोन और HDR5000-लेवल ब्राइटनेस मिलती है
विज्ञापन
TCL ने अपना नया फ्लैगशिप टीवी QM8K लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी ने 2025 के लिए पेश किया है। ये टीवी पिछले मॉडल QM851G का अपग्रेड वर्जन है और इसमें TCL का इन-हाउस CrystGlow WHVA पैनल और रीडिजाइन्ड Halo Control सिस्टम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इन दोनों अपग्रेड्स से टीवी में बेहतर HDR परफॉर्मेंस और कलर एक्युरेसी मिलती है।

TCL QM8K के कई साइज वेरिएंट्स लॉन्च किए गए हैं। इसके 65-इंच साइज की कीमत $2,299.99 (करीब 1.96 लाख रुपये), 75-इंच साइज की कीमत $2,999.99 (करीब 2.56 लाख रुपये), 85-इंच की कीमत $3,799.99 (करीब 3.25 लाख रुपये) और 98-इंच साइज की कीमत $6,499.99 (करीब 5.55 लाख रुपये) रखी गई है। ये सभी मॉडल्स Best Buy पर सेल के लिए उपलब्ध रहेंगे।

डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स पर आते हैं। TCL QM8K सीरीज में ZeroBorder डिजाइन दिया गया है, जिसमें बॉर्डर और बेजल मिलाकर थिकनेस सिर्फ 3-4mm रह जाती है। इसमें एयरोस्पेस-ग्रेड एलुमिनियम और एनोडाइज्ड सेरामिक फिल्म का इस्तेमाल किया गया है जिससे बॉडी और मजबूत बनती है। साथ ही इसमें एंटी-रिफ्लेक्टिव ट्रीटमेंट और पिछले मॉडल्स के मुकाबले 40% वाइडर व्यूइंग एंगल मिलता है, जिससे कलर शिफ्ट और ग्लेयर की दिक्कत कम होती है।

TCL टीवी में Mini LED बैकलाइट सिस्टम को भी अपग्रेड किया गया है, जिसमें अब 35% ज्यादा डिमिंग जोन और 65% ज्यादा पीक ब्राइटनेस मिलती है। Halo Control सिस्टम में Super High Energy LED चिप, Super Condensed Micro Lens और Micro OD टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है, जिससे ब्लूमिंग काफी हद तक कंट्रोल होता है और कंट्रास्ट बेहतर बनता है।

QM8K टीवी में LD3800 तक के डिमिंग जोन और HDR5000-लेवल ब्राइटनेस मिलती है। TCL ने इसे 23-बिट Bi-Directional Backlight Controller के साथ पेयर किया है, जो 65,000 ब्राइटनेस लेवल तक अल्ट्रा-फाइन कंट्रोल देता है। Dynamic Light Algorithm की मदद से SDR कंटेंट को भी HDR जैसा विजुअल टच मिलता है।

ऑडियो के मामले में इस टीवी को Bang & Olufsen द्वारा ट्यून किया गया है। इसमें अप-फायरिंग Dolby Atmos ड्राइवर्स और DTS Virtual:X सपोर्ट है।

QM8K में TCL का AiPQ Pro चिपसेट दिया गया है जो Zero-Delay Transient Response फीचर के साथ आता है। इससे इनपुट लैग और इमेज ब्लर काफी हद तक कम होता है। डिस्प्ले में 144Hz का नेटिव रिफ्रेश रेट है और Game Accelerator 288 के जरिए इसे 288Hz तक बढ़ाया जा सकता है। गेमर्स के लिए AMD FreeSync Premium Pro और Auto Low Latency Mode (ALLM) जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।

स्मार्ट टीवी फीचर्स में Google TV, नया GUI, बैकलिट रिमोट और हैंड्स-फ्री वॉइस कंट्रोल शामिल हैं। टीवी Dolby Vision IQ, HDR10+, IMAX Enhanced और Filmmaker Mode को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो QM8K में चार HDMI पोर्ट्स हैं, जिनमें से एक eARC को सपोर्ट करता है। इसके अलावा USB, Ethernet, Optical Out और RF इनपुट भी मिलते हैं। वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6 और Bluetooth का सपोर्ट है। साथ ही Chromecast और Apple AirPlay 2 भी इन-बिल्ट हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TCL, TCL TV, TCL LED TV
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 सीरीज हुई लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Honor 600 सीरीज हुई लॉन्च: 200MP कैमरा, 8600mAh बैटरी और OLED डिस्प्ले वाले फोन्स की इतनी है कीमत
  3. 144Hz डिस्प्ले, 10420mAh बैटरी वाला नया Oppo Pad 6 टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  4. मिडल-ईस्ट में समझौते की संभावना से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, 77,000 डॉलर से ज्यादा हुआ Bitcoin का प्राइस
  5. Redmi के इन फोन्स की कीमत फिर बढ़ी, कुछ मॉडल्स अब 5,500 रुपये तक महंगे!
  6. मॉनिटर जैसा दिखता है, लेकिन अंदर छिपा है पूरा AI PC! Asus ने लॉन्च किया नया VM441 AiO
  7. UBON ने 30W पावर, 20 घंटे की बैटरी के साथ नए पार्टी स्पीकर किए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Moto G37, Moto G37 Power की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 6500mAh बैटरी, 50MP 3 कैमरा के साथ, 4 जून को देगा दस्तक
  10. पुराना तरीका छोड़ो! WhatsApp पर अब AI से बनाओ Stickers, जानिए तरीका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »