98 इंच बड़ी स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट वाले टीवी TCL ने किए लॉन्च, जानें कीमत

TCL Q6C QD-Mini LED TV में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।

98 इंच बड़ी स्क्रीन, 144Hz रिफ्रेश रेट वाले टीवी TCL ने किए लॉन्च,  जानें कीमत

Photo Credit: TCL

TCL Q6C QD-Mini LED टीवी कंपनी ने 55 इंच से लेकर 95 इंच तक साइज में पेश किए हैं।

ख़ास बातें
  • कंपनी के ये टीवी 98% DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट करते हैं।
  • गेमिंग के लिए टीवी में गेम मास्टर मोड दिया गया है।
  • साउंड के लिए टीवी में बिल्ट इन Onkyo 2.1 चैनल सिस्टम दिया गया है।
विज्ञापन
TCL की ओर से नई टीवी सीरीज Q6C QD-Mini LED को मार्केट में उतारा गया है। यूरोपियन मार्केट में पेश की गई कंपनी की यह नई टीवी सीरीज कई आकर्षक फीचर्स के साथ आती है। टीवी सीरीज में कंपनी ने 55 इंच से लेकर 98 इंच तक बड़े डिस्प्ले वाले टीवी मॉडल पेश किए हैं। इन स्मार्ट TVs में 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। टीवी में 5,000:1 कंट्रास्ट रेश्यो है और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा इनमें HDR, Dolby Vision सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी के ये टीवी 98% DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट करते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

TCL Q6C QD-Mini LED TV Price

TCL Q6C QD-Mini LED TV की कीमत 679 यूरो (लगभग 63,000 रुपये) से शुरू होती है। हाई एंड मॉडल की कीमत 2599 यूरो (लगभग 2,42,000 रुपये) तक जाती है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा AO.com या Amazon जैसे रिटेलर प्लेटफॉर्म से भी खरीदा जा सकता है। 
 

TCL Q6C QD-Mini LED TV Specifications

TCL Q6C QD-Mini LED TV सीरीज में कंपनी ने 55 इंच से लेकर 98 इंच तक के टीवी मॉडल उतारे हैं। इन स्मार्ट TVs में 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। टीवी में 5,000:1 कंट्रास्ट रेश्यो है और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके अलावा इनमें HDR, Dolby Vision सपोर्ट भी दिया गया है। इसका Dolby Vision IQ फीचर HDR को अलग-अलग रूम लाइटिंग के अनुसार एडजस्ट कर लेता है। इसका Halo Control बैकलाइट ग्लो को कम करने में मदद करता है। कंपनी के ये टीवी 98% DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट करते हैं। 

गेमिंग के लिए टीवी में गेम मास्टर मोड दिया गया है। इनमें 288Hz मोशन इंटरपॉलेटेड रिफ्रेश रेट का सपोर्ट है। AMD FreeSync Premium Pro का भी सपोर्ट दिया गया है। गेमिंग के समय इसके फीचर्स लैग को 10ms तक नीचे रखते हैं। Google TV के माध्यम से टीवी में क्लाउड गेमिंग सपोर्ट भी मिल जाता है। इसके अलावा यह यूजर को Netflix जैसे कई स्ट्रीमिंग ऐप्स का एक्सेस भी देता है। साउंड के लिए इस टीवी में बिल्ट इन Onkyo 2.1 चैनल सिस्टम दिया गया है। साथ में डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट भी मिल जाता है जो इमर्सिव ऑडियो पैदा करता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi R80 5G और Redmi R80m 5G में मिलेगा MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  2. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  5. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  6. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  7. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  8. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  9. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  10. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »