Sony ने 43 इंच से लेकर 75 इंच बड़े Bravia 2 II 4K स्मार्ट TV भारत में किए लॉन्च, जानें कीमत

सीरीज के टीवी में कंपनी ने 4K रिजॉल्यूशन दिया है।

Sony ने 43 इंच से लेकर 75 इंच बड़े Bravia 2 II 4K स्मार्ट TV भारत में किए लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Sony

नई सीरीज के ये टीवी 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच, 65 इंच, और 75 इंच साइज में पेश किए गए हैं।

ख़ास बातें
  • सभी मॉडल्स में Sony X1 Picture प्रोसेसर लगा है
  • टीवी में बिल्ट-इन 4K X-Reality PRO फीचर मिलता है
  • नए टीवी Google TV पर ऑपरेट करते हैं
विज्ञापन
Sony ने भारत में अपनी नई Bravia 2 II टीवी सीरीज को लॉन्च किया है। इस सीरीज के टीवी में कंपनी ने 4K रिजॉल्यूशन दिया है, साथ में एन्हांस्ड ऑडियो क्वालिटी का दावा किया गया है और कई स्मार्ट फीचर्स परोसे हैं। नई सीरीज के ये टीवी 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच, 65 इंच, और 75 इंच साइज में पेश किए गए हैं। सभी मॉडल्स में Sony X1 Picture प्रोसेसर लगा है। यह एडवांस एल्गोरिदम इस्तेमाल करते हुए नॉइज को कम करता है और डिटेल्स शार्प करता है। आइए जानते हैं इन टीवी की कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Sony Bravia 2 II Price

Sony Bravia 2 II सीरीज के ये टीवी 43 इंच मॉडल से शुरू होते हैं। इसके K-43S25M2 (43-inch) मॉडल का प्राइस Rs 50,990 है। K-55S25M2 (55-inch) मॉडल को Rs 75,990 में पेश किया गया है। K-65S25M2 (65-inch) मॉडल को कंपनी ने Rs 97,990 की कीमत में पेश किया है। वहीं, टॉप मॉडल K-75S25M2 (75-inch) को Rs 1,45,990 में पेश किया गया है। Sony Centers पर टीवी खरीद के लिए उपलब्ध हैं। इसके अलावा इन्हें प्रमुख ऑनलाइन रिटेलर्स से भी खरीदा जा सकता है। 

ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को टीवी की खरीद पर Rs 5,000 का कैशबैक ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा EMI ऑप्शन भी है। 43 इंच मॉडल को Rs 1,849 की EMI पर खरीदा जा सकता है। जबकि 55 इंच मॉडल को Rs 2,995 की EMI पर खरीदा जा सकता है। 
 

Sony Bravia 2 II Specifications

Sony की नई Bravia 2 II टीवी सीरीज में कंपनी ने 43 इंच से लेकर 75 इंच तक साइज के टीवी लॉन्च किए हैं। टीवी में कंपनी ने 4K रिजॉल्यूशन दिया है। सभी मॉडल्स में Sony X1 Picture प्रोसेसर लगा है। टीवी में बिल्ट-इन 4K X-Reality PRO फीचर मिलता है जो फुलएचडी और 2K कंटेंट को 4K के करीब ले आता है। टीवी में Motionflow XR टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जो फास्ट पेस सीन्स में एक्स्ट्रा फ्रेम जोड़कर स्मूद विजुअल्स डिलीवर करती है। 

साउंड के लिए टीवी में 20W ट्विन स्पीकर्स लगे हैं। जिसके साथ में कंपनी ने Dolby Atmos और DTS:X ऑडियो फीचर्स का सपोर्ट दिया है। नए टीवी Google TV पर ऑपरेट करते हैं। जिसके चलते टीवी में मल्टीपल ऐप्स की ओर से कंटेंट देखा जा सकता है। कंटेंट सर्च के लिए यूजर को इसमें Google Assistant के माध्यम से वायस कमांड सपोर्ट भी मिल जाता है। टीवी में Apple AirPlay और HomeKit का सपोर्ट भी दिया गया है। गेमिंग के लिए इनमें HDMI 2.1 के माध्यम से ऑटो लो लेटेंसी मोड दिया गया है। गेमर्स को ये टीवी बेहतरीन अनुभव देने के लिहाज से डिजाइन किए गए हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »