55, 65, 75 और 85 इंच डिस्प्ले वाला Sony BRAVIA 3 II भारत में लॉन्च, घर पर मिलेगा सिनेमा जैसा फील
Sony BRAVIA 3 II स्मार्ट टीवी भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ है। Sony BRAVIA 3 II के 55 इंच मॉडल की कीमत 99,990 रुपये, 65 इंच मॉडल की कीमत 1,24,990 रुपये, 75 इंच मॉडल की कीमत 1,79,990 रुपये और 85 इंच मॉडल की कीमत 3,05,990 रुपये है। BRAVIA 3 II के K-55XR35M2 मॉडल में 55 इंच, K-65XR35M2 मॉडल में 65 इंच, K-75XR35M2 मॉडल में 75 इंच और K-85XR35M2 मॉडल में 85 इंच की डिस्प्ले 4K UHD LCD डायरेक्ट LED डिस्प्ले है।