Samsung ने पेश किया ‘दुनिया का पहला’ 4000 निट्स QD-OLED TV डिस्‍प्‍ले

सीईएस से पहले तमाम टेक कंपनियों ने अपने लेटेस्‍ट इनोवेशंस के बारे में बताना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले हमने एलजी की तरफ से अनाउंसमेंट देखे थे। अब सैमसंग ने नए QD-OLED TV पैनल्‍स को अनवील किया है।

Samsung ने पेश किया ‘दुनिया का पहला’ 4000 निट्स QD-OLED TV डिस्‍प्‍ले

Photo Credit: samsungdisplay

CES 2025 में सैमसंग डिस्प्ले ने नए पैनल से लैस एक 77 इंच के प्रोटोटाइप टीवी को शोकेस करने की योजना बनाई है।

ख़ास बातें
  • सैमसंग ने नया QD OLED TV डिस्‍प्‍ले पेश किया
  • इसमें मिलती है 4 हजार निट्स की ब्राइटनैस
  • CES 2025 में दिखाया जा सकता है डिस्‍प्‍ले
विज्ञापन
टेक्‍नॉलजी का सबसे बड़ा मेला कंस्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स शो (CES 2025) इस सप्‍ताह से लास वेगास (Las Vegas) में शुरू हो रहा है। सीईएस से पहले तमाम टेक कंपनियों ने अपने लेटेस्‍ट इनोवेशंस के बारे में बताना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले हमने एलजी की तरफ से अनाउंसमेंट देखे थे। अब सैमसंग ने नए QD-OLED TV पैनल्‍स को अनवील किया है। ये चौथी जेनरेशन वाले टीवी पैनल हैं, जिनकी पीक ब्राइटनैस 4 हजार निट्स तक है और यह पिछली जेनरेशन में मौजूद 3 हजार निट्स से ज्‍यादा है। इन पैनल्‍स के अलावा सैमसंग ने रोलेबल और फोल्‍डेबल डिस्‍प्‍ले भी पेश किए हैं, जिन्‍हें स्‍मार्टफोन्‍स और दूसरे डिवाइसेज के लिए तैयार किया गया है।  

रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग के नए QD-OLED पैनलों में पहले से 30 फीसदी अधिक ब्राइटनैस दी जाएगी। यह मार्केट में मौजूद सबसे ब्राइट ओलेड पैनल होंगे। CES 2025 में सैमसंग डिस्प्ले ने नए पैनल से लैस एक 77 इंच के प्रोटोटाइप टीवी को शोकेस करने की योजना बनाई है। 

उम्‍मीद है कि सैमसंग के नए डिस्‍प्‍ले उसके OLED TV टीवी में देखने को मिलेंगे, जिन्‍हें फ्यूचर में मार्केट में लाया जाएगा। हालांकि मार्केट में जिन पैनलों को लाया जाएगा, उनकी परफॉर्मेंस थोड़ा एडजस्‍ट की जाएगी। आसान भाषा में समझाएं तो उनकी पीक ब्राइटनैस शायद 4 हजार निट्स तक ना पहुंचे। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, QD-OLED डिस्‍प्‍ले को टीवी के अलावा सैमसंग मॉनिटरों में भी लगाया जा सकता है। इन्‍हें 27 इंच से 49 इंच तक के सैमसंग मॉनिटरों में पेश किए जाने की उम्‍मीद है। इन पैनलों को अलग-अलग यूजकेस जैसे- गेमिंग, कंटेंट क्र‍िएशन आदि के लिए तैयार किया गया है। 

सैमसंग की ओडिसी और स्‍मार्ट मॉनिटर सीरीज में इन्‍हें लाया जा सकता है। कंपनी ने फ्लेसिबल डिस्‍प्‍ले से जुड़ी तकनीक को भी प्रदर्शित किया है। वह 5 इंच का रोलेबल डिस्‍प्‍ले स्‍मार्टफोन्‍स के लिए लाई है। साथ ही 18 इंच का फोल्‍डेबल पैनल तैयार किया गया है। इन्‍हें CES 2025 में दिखाया जा सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »