CES 2025 में Noise Luna Ring Gen 2.0 और ColorFit Pro 6 सीरीज शोकेस हुए हैं। Luna Ring Gen 2.0 एक AI बेस्ड स्मार्ट रिंग है। लूना रिंग बायो मॉनिटरिंग सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए एडवांस एआई फीचर्स को इंटीग्रेटेड करती है। वहीं Noise ColorFit Pro 6 सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भी इंटीग्रेटेड किया गया है। ColorFit Pro 6 मॉडल स्लीक डिजाइन में हाई परफॉर्मेंस का वादा करता है।
Asus ने CES 2025 में अपने नए लैपटॉप लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Asus Zenbook 14 का 2025 मॉडल मार्केट में उतारा है। Asus Zenbook 14 2025 में 2.8K डिस्प्ले दिया गया है। लैपटॉप में Core Ultra 9 285H प्रोसेसर लगा है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। लैपटॉप में 75Wh की बैटरी दी गई है।
Panasonic ने CES 2025 में Panasonic Z95B Series OLED TV, W95B Series Mini LED TV और W70B Series Smart TV लॉन्च कर दिए हैं। Panasonic Z95B सीरीज में 55 इंच, 65 इंच और 77 इंच की डिस्प्ले दी गई है। W95B Series Mini LED TV में 55 इंच और 85 इंच डिस्प्ले का ऑप्शन दिया गया है। Panasonic ने अमेरिकी बाजार में Panasonic W70B सीरीज स्मार्ट टीवी भी पेश की है, जो कि 43 इंच से लेकर 85 इंच तक साइज में उपलब्ध है।
Lenovo ने बुधवार, 8 जनवरी को कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2025 में अपने कई नए डिवाइस को दुनिया के समाने पेश किया। कंपनी ने Yoga Slim 9i को भी दिखाया, जो दुनिया का पहला कैमरा-अंडर-डिस्प्ले डिजाइन वाला लैपटॉप है। Lenovo Yoga Slim 9i को अमेरिकी मार्केट में 1,849 डॉलर (लगभग 1,59,000 रुपये) की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है।
Lenovo ने अपना लेटेस्ट Legion Tab (2025) पेश किया है, जिसे कंपनी CES 2025 इवेंट में दिखाने वाली है। इसे ग्लोबल मार्केट में 499.99 अमेरिकी डॉलर (करीब 43,000 रुपये) में पेश किया जाएगा। टैबलेट सिंगल कलर वेरिएंट में लाया जा रहा है, जिसका नाम एक्लिप्स ब्लैक है। इसकी बिक्री इसी महीने के अंत में शुरू होगी।
Samsung ने स्मार्टवॉच के लिए डिजाइन की गई एक नई माइक्रोएलईडी स्क्रीन का खुलासा किया है। Samsung ने जो डिस्प्ले दिखाई है उसका साइज 2.1 इंच है, जिसका रेजॉल्यूशन 418 x 540 पिक्सल है। अब तक किसी भी उपलब्ध स्मार्टवॉच में माइक्रोएलईडी डिस्प्ले का उपयोग नहीं किया गया है। Samsung जो प्रोटोटाइप दिखा रहा है वह 4000 निट्स की पीक ब्राइटनेस तक जा सकता है।
Asus ROG Zephyrus G16 और ROG Zephyrus G14 के 2025 रिफ्रेश वर्जन को CES 2025 में पेश किया गया। नई ROG Zephyrus G-सीरीज AMD और Intel के लेटेस्ट प्रोसेसर से लैस आती है। सीरीज में Nvidia GeForce RTX लैपटॉप GPU शामिल हैं। गेमिंग लैपटॉप मैक्सिमम 64GB रैम और 2TB तक स्टोरेज के साथ आते हैं। Asus ने CES 2025 में ROG Zephyrus G16 और ROG Zephyrus G14 की कीमतों से पर्दा नहीं उठाया है। इन्हें आने वाले कुछ महीनों में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
Sony Honda Mobility Inc. (SHM) ने लास वेगास में CES 2025 में AFEELA ब्रांड के तहत अपने पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल मॉडल, AFEELA 1 को पेश किया। EV दो ट्रिम्स में उपलब्ध होगा, जिसकी कीमत 89,900 डॉलर (करीब 77 लाख रुपये) से शुरू होगी, जिसमें कुछ फंक्शनैलिटी और फीचर्स के लिए तीन साल की फ्री मेंबरशिप शामिल है। ऑनलाइन रिजर्वेशन अब AFEELA वेबसाइट पर ओपन हैं।
टेक्नॉलजी के सबसे बड़े मेले कंस्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2025 (CES 2025) का आगाज आज से हो गया है। अमेरिका के लास-वेगास में आयोजित हो रहे चार दिनों के इवेंट में दुनिया की प्रमुख टेक कंपनियां अपने लेटेस्ट इनोवेशंस के साथ पहुंची हैं। ऑडियो कैटिगरी में जानी-मानी कंपनी जेबीएल (JBL) ने CES 2025 में अपने Horizon मिनी-स्पीकर सीरीज और PartyBox पार्टी स्पीकर के लेटेस्ट वर्जनों को अनवील किया है।
सीईएस से पहले तमाम टेक कंपनियों ने अपने लेटेस्ट इनोवेशंस के बारे में बताना शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले हमने एलजी की तरफ से अनाउंसमेंट देखे थे। अब सैमसंग ने नए QD-OLED TV पैनल्स को अनवील किया है। ये चौथी जेनरेशन वाले टीवी पैनल हैं, जिनकी पीक ब्राइटनैस 4 हजार निट्स तक है और यह पिछली जेनरेशन में मौजूद 3 हजार निट्स से ज्यादा है।
दुनिया का सबसे बड़ा टेक मेला- कंस्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2025) अगले महीने होगा। इस इवेंट में LG अपने लेटेस्ट OLED गेमिंग मॉनिटर्स UltraGear GX9 सीरीज को पेश करने की योजना बना रही है। लाइनअप में 45 इंच का OLED गेमिंग मॉनिटर भी शामिल है। यह कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुका है। कंपनी, LG के वेबओएस पर चलने वाले स्मार्ट गेमिंग मॉनिटर को भी लेकर आ रही है।
DOOGEE ने बताया है कि वह संयुक्त राज्य अमेरिका के लास वेगास में 7 जनवरी से 10 जनवरी तक चलने वाले CES 2025 में शिरकत करने जा रही है। DOOGEE ने यह भी कहा है कि इस इवेंट में कंपनी अपने नए इनोवेशन को दुनिया के सामने रखने वाली है। कंपनी साउथ हॉल नंबर 1 के बूथ नंबर 31169 पर मौजूद होगी।