Redmi TV होगा 29 अगस्त को लॉन्च, Redmi Note 8 से भी उठ सकता है पर्दा

Redmi TV: Xiaomi के सब-ब्रांड रेडमी ने घोषणा की है कि कंपनी 29 अगस्त को चीन में अपने पहले रेडमी टीवी को लॉन्च करने वाली है।

Redmi TV होगा 29 अगस्त को लॉन्च, Redmi Note 8 से भी उठ सकता है पर्दा

Redmi TV होगा 29 अगस्त को लॉन्च, Redmi Note 8 से भी उठ सकता है पर्दा

ख़ास बातें
  • 29 अगस्त को उठेगा Redmi TV से पर्दा
  • रेडमी टीवी 70 इंच की स्क्रीन के साथ होगा लॉन्च
  • रेडमी नोट 8 भी हो सकता है रेडमी टीवी के साथ लॉन्च
विज्ञापन
Xiaomi के स्मार्ट टीवी भारत और चीन में काफी लोकप्रिय हैं और अब शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने घोषणा की है कि कंपनी 29 अगस्त को चीन में अपने पहले रेडमी टीवी को लॉन्च करने वाली है। चीनी मार्केट में 70 इंच वाले Redmi TV को लॉन्च किया जाएगा, इस बात की जानकारी चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो के माध्यम से दी गई है। रेडमी टीवी के साथ चीनी मार्केट में Redmi Note 8 स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया जा सकता है।

शाओमी के सीईओ ली जून ने वीबो पोस्ट पर बताया कि 70 इंच वाले रेडमी टीवी से 29 अगस्त को पर्दा उठाया जाएगा। रेडमी टीवी के अलावा नए रेडमी नोट 8 स्मार्टफोन को भी उतारे जाने की उम्मीद है। फिलहाल टीवी के बारे में पोस्ट के जरिए अधिक जानकारी साझा नहीं की गई है। पोस्ट के जरिए केवल ब्रांड का नाम और साइज़ का ही जिक्र किया गया है।
 
redmi


रेडमी ब्रांड के अंतर्गत उतारे जाने वाला यह आगामी टीवी 4K Smart TV हो सकता है जो एचडीआर 10 और डॉल्बी विज़न सपोर्ट से लैस हो सकता है। 70 इंच स्क्रीन साइज़ थोड़ा अनोखा है क्योंकि अधिकांश बड़े स्क्रीन वाले टीवी 65 इंच या फिर 75 इंच साइज़ के साथ आते हैं। शाओमी भारत में 32 इंच से 55 इंच तक के अलग-अलग स्मार्ट टीवी बेचती है। भारत के अलावा चीन में भी ये टीवी काफी लोकप्रिय हैं।

शाओमी के स्मार्ट टीवी मी ब्रांड के अंतर्गत आते हैं, लेकिन 29 अगस्त को रेडमी ब्रांड का पहला टीवी लॉन्च होने वाला है। यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि दोनों ब्रांड के टीवी में अंतर क्या देखने को मिलेगा लेकिन रेडमी ब्रांड के स्मार्टफोन बेहतर मूल्य का प्रतिनिधित्व करता है, जैसा कि हाल ही में प्रतिस्पर्धा को देखते हुए Redmi K20 और Redmi K20 Pro को लॉन्च किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Redmi TV, Patchwall
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »