43 इंच 4K स्मार्ट TV भारत में अगले महीने लॉन्च करेगा Realme

Realme भारत में तीन टीवी मॉडल्स पेश करती है जिसमें Realme Smart TV 32 इंच एचडी रेडी डिस्प्ले मॉडल, Realme Smart TV 43 इंच फुल-एचडी डिस्प्ले और Realme Smart TV SLED 55 इंच 4K डिस्प्ले शामिल है।

43 इंच 4K स्मार्ट TV भारत में अगले महीने लॉन्च करेगा Realme

Realme के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर के माध्यम से टीवी की एक तस्वीर साझा की है

ख़ास बातें
  • Realme Smart TV 4K 43-इंच के लॉन्च तारीख का खुलासा नहीं किया गया है
  • रियलमी स्मार्ट टीवी 4के 43 इंच टीवी में मिल सकते हैं पतले बेजल्स
  • अगले महीने लॉन्च हो सकते हैं कई स्क्रीन साइज़ के टीवी
विज्ञापन
Realme Smart TV 4K 43 इंच टीवी को कंपनी द्वारा टीज़ किया गया है। कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने ट्विटर के माध्यम से टीवी की एक तस्वीर साझा की है, हालांकि टीवी के नाम के अलावा उन्होंने टीवी से संबंधित अन्य किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। फिलहाल, Realme तीन स्मार्ट टीवी मॉडल्स भारत में पेश करती है, और तीनों में से कोई भी 43 इंच 4K सेगमेंट में शामिल नहीं है जो कि जल्द ही अब दस्तक देगा। रियलमी ने फिलहाल रियलमी स्मार्ट टीवी 4के 43 इंच टीवी की कीमत व उपलब्धता संबंधी जानकारी भी नहीं दी है।

जैसे कि हमने पहले बताया Realme भारत में तीन टीवी मॉडल्स पेश करती है जिसमें Realme Smart TV 32 इंच एचडी रेडी डिस्प्ले मॉडल, Realme Smart TV 43 इंच फुल-एचडी डिस्प्ले और Realme Smart TV SLED 55 इंच 4K डिस्प्ले शामिल है। वहीं, अब माधव सेठ ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है कि 43 इंच के साइज़ का नया टीवी 4K रिजॉल्यूशन के साथ दस्तक देगा। यह टीवी भारत में भविष्य में लॉन्च किया जाएगा। ट्वीट में साझा की गई तस्वीर में टीवी के ऊपरी हिस्से और किनारों पर पतले बेजल्स देख सकते हैं।

रियलमी स्मार्ट टीवी 43 इंच टीवी SLED टेक्नोलॉजी के साथ आता सकता है, जो कि फिलहाल कंपनी के 55 इंच वेरिएंट में उपलब्ध है। भारत में अगले महीनें कई टीवी लॉन्च किए जा सकते हैं, जिसमें 50 इंच मॉडल भी शामिल है जिसे भी माधव सेठ द्वारा टीज़ किया गया है। पिछले हफ्ते एक ट्विटर यूज़र ने ट्वीट कर 49 इंच और 50 इंट टीवी के बारे में पूछा था, जिसके जवाब में सेठ ने कहा था "अगला महीना कैसा रहेगा?" जिससे संकेत मिलता है कि रियलमी कई स्क्रीन साइज़ के टीवी भारत में अगले महीने लॉन्च कर सकती है।

Realme मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस अपना पहला स्मार्टफोन भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जो कि जल्द ही भारत में दस्तक दे सकता है। फिलहाल कंपनी ने खुलासा नहीं कि है कि वह फोन कौन-सा होगा जिसमें कंपनी ये प्रोसेसर देगी, माना जा रहा है कि यह Realme GT Neo हो सकता है, जो कि चीन में पिछले महीने लॉन्च हुआ था। यह फोन डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर व कई प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा जैसे 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, ट्रिपल रियर कैमरा, 5जी और 65वॉट चार्जिंग सपोर्ट आदि।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले32.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
रिज़ॉल्यूशनHD-Ready
ओएसAndroid
स्मार्ट टीवीहां
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • Design
  • Performance
  • Value for Money
  • Software
  • Features
  • खूबियां
  • Good design, lots of ports and inputs

  • Android TV 9 Pie with all apps supported

  • Good performance with full-HD content

  • Decent sound
  • कमियां
  • Minor software bugs 

  • Weak performance with 720p and SD content

  • Wall-mount kit not included
डिस्प्ले43.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
ओएसAndroid
स्मार्ट टीवीहां
रिज़ॉल्यूशन स्टैंडर्डFull-HD
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले55.00 इंच
डाइमेंशन1229.8x713.5x65.9mm
रिज़ॉल्यूशन4K
ओएसAndroid
स्मार्ट टीवीहां
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme Smart TV 4K 43 inch, Realme Smart TV, Realme

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्या पारे से बन जाएगा सोना, भारतीय आविष्कारक को 8 साल बाद मिला पेटेंट, लैब में तैयार होगा गोल्ड?
  2. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट
  3. Google Maps बना AI ट्रिप प्लानर, घूमने की जगहें बताने से लेकर अपॉइंटमेंट तक करेगा बुक, ऐसे करें यूज
  4. Kia Syros EV vs Maruti Suzuki e Vitara: रेंज, पावर और सेफ्टी फीचर्स में कौन है आगे
  5. मोबाइल से लैपटॉप तक, हर जगह आएगा काम! AOC ने लॉन्च किया 16-इंच स्लिम मॉनिटर, जानें कीमत
  6. कंप्यूटर में सेव फाइलों के नाम हो सकते हैं लीक, eMudhra पर सरकार का अलर्ट, कंपनी ने कहा...
  7. Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ
  8. BGMI में दिखेगा मशहूर कॉमेडियन समय रैना का अवतार! गेम में मिलेंगे खास मिशन
  9. Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
  10. Hercules Lyon इलेक्ट्रिक बाइक 540 Wh बैटरी, Bosch मोटर के साथ हुई पेश, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »