Oppo Smart TV K9 सीरीज में 65इंच साइज तक के कई TV लॉन्च, जानें कीमत

65 इंच और 55 इंच के टीवी में 4K रिजोल्यूशन दिया गया है। वहीं 43 इंच के टीवी में फुल एचडी डिस्पले दी गई है।

Oppo Smart TV K9 सीरीज में 65इंच साइज तक के कई TV लॉन्च, जानें कीमत

Oppo Smart TV K9 टीवी सीरीज के सभी टीवी में चारों ओर पतले बैजल दिए गए हैं

ख़ास बातें
  • Oppo Smart TV K9 सीरीज के टीवी में 2 जीबी रैम दी गई है
  • Oppo Smart TV K9 65 इंच मॉडल में eARC सपोर्ट दिया गया है
  • Oppo Smart TV K9 43 इंच में फुलएचडी पैनल दिया गया है
विज्ञापन
Oppo Smart TV K9 सीरीज चीन में ल़ॉन्च हो चुकी है। इसमें कंपनी ने तीन साइज- 65 इंच, 55 इंच और 43 इंच में अपने टीवी लॉन्च किए हैं। सभी टीवी में LCD पैनल दिया गया है। 65 इंच और 55 इंच के टीवी में 4K रिजोल्यूशन दिया गया है। वहीं 43 इंच के टीवी में फुल एचडी डिस्पले दी गई है। सभी टीवी में 60Hz का रिफ्रेश रेट है और ब्लू लाइट मोड है। Oppo Smart TV K9 सीरीज को ब्लैक कलर ऑप्शन में उतारा गया है। इसमें HDR10+ का सपोर्ट भी है। तीनों ही मॉडल 2 जीबी रैम और क्वाडकोर प्रोसेसर के साथ आते हैं।
 

Oppo Smart TV K9 series price

Oppo Smart TV K9 सीरीज में प्राइस की बात करें तो इसके 65 इंच के टीवी की कीमत CNY 3,999 (लगभग 45,600 रुपये) है, 55 इंच के टीवी की कीमत 2,799 (लगभग 32,000 रुपये) है और 43 इंच के टीवी की कीमत CNY 1,999 (लगभग 22,800 रुपये) है। हालांकि एक सीमित समय के लिए कंपनी तीनों ही टीवी को डिस्काउंट प्राइस क्रमश: CNY 3,299 (लगभग 37,700 रुपये), CNY 1,999 (लगभग 22,800 रुपये), और CNY 1,799 (लगभग 20,500 रुपये) की कीमत पर ऑफर कर रही है। 11 मई से इस टीवी सीरीज की सेल चीन में शुरू होगी। अभी तक कंपनी ने इस टीवी सीरीज की अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।
 

Oppo Smart TV K9 series specifications, features

Oppo Smart TV K9 सीरीज के 65 इंच और 55 इंच के टीवी में 4K (3,840x2,160 पिक्सल) डिस्पले है जो कि 60Hz के रिफ्रेश रेट, 93 प्रतिशत DCI-P3, और 300 nits की ब्राइटनेस के साथ आती है। जबकि 43 इंच के टीवी में फुल एचडी (1,920x1,080 पिक्सल) डिस्पले है जो कि 60Hz के रिफ्रेश रेट और 230 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। Oppo Smart TV K9 65 इंच वेरिएंट 60Hz MEMC डायनेमिक कम्पेन्सेशन को भी सपोर्ट करता है जबकि दो अन्य मॉडल्स में यह फीचर नहीं दी गई है। सभी टीवी में HDR10, HDR10+, और HLG सपोर्ट भी है।

ऑडियो के मामले में Oppo Smart TV K9 65 इंच और 55 इंच मॉडल में दो 15W के स्पीकर दिए गए हैं जो कुल मिलाकर 30W की आउटपुट देते हैं और Dolby Audio को सपोर्ट करते हैं। वहीं 43 इंच मॉडल में भी Dolby Audio का सपोर्ट है मगर इसमें 10W को दो स्पीकर दिए गए हैं। कुल मिलाकर दोनों स्पीकर 20W की आउटपुट देते हैं।

भीतरी फीचर्स की बात करें सभी टीवी में क्वाडकोर MediaTek MT9652 SoC चिपसेट और G52 MC1 GPU दिया गया है। सभी टीवी में 2 जीबी रैम दी गई है। 65 इंच 55 इंच के टीवी में 16 जीबी की ऑनबोर्ड स्टोरेज है जबकि 43 इंच के टीवी में 8 जीबी की स्टोरेज दी गई है। Oppo Smart TV K9 सीरीज के टीवी ColorOS TV2.0 पर ऑपरेट करते हैं और रिमोट में वॉइस असिस्टेंस का फीचर भी है। बड़े टीवी मॉडल में far-field स्पीड टेक्नोलॉजी भी है। मगर 43 इंच के टीवी में यह फीचर नहीं दी गई है।

कनेक्टिविटी के लिए Oppo Smart TV K9 सीरीज में ड्यूल बैंड वाइ-फाई, Bluetooth v5, तीन HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, DTMB पोर्ट, और Ethernet पोर्ट भी है। 65 इंच के मॉडल में HDMI 2.1 पोर्ट्स में एक पोर्ट के अंदर eARC का सपोर्ट भी दिया गया है। वहीं बाकी दो मॉडल्स में HDMI 2.0 पोर्ट्स तो हैं मगर eARC सपोर्ट नहीं दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »