OnePlus TV Y1S और Y1S Edge स्मार्ट टीवी 17 फरवरी को होंगे लॉन्च, स्पेसिफिकेशन लीक

आगामी वनप्लस वाई1एस रेंज के स्मार्ट टीवी Android TV 11 पर चलेंगे। इनमें चार मॉडल्स को पेश किया जा सकता है, जिसमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।

OnePlus TV Y1S और Y1S Edge स्मार्ट टीवी 17 फरवरी को होंगे लॉन्च, स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • OnePlus TV Y1S स्मार्ट टीवी Android 11 पर करेगा काम
  • वनप्लस टीवी वाई1एस सीरीज़ में मिलेंगे चार कलर ऑप्शन
  • स्मार्ट टीवी में मिल सकता है डुअल-बैंड वाई-फाई
विज्ञापन
OnePlus कंपनी नए स्मार्ट टीवी मॉडल्स भारत में OnePlus TV Y1S लाइनअप के तहत 17 फरवरी को लॉन्च करेगी। कंपनी ने हाल ही में OnePlus TV Y1S और OnePlus TV Y1S Edge स्मार्ट टीवी के लॉन्च को अपने सोशल मीडिया अकाउंट और ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर टीज़ किया था। आधिकारिक ऐलान से पहले आगामी टीवी सीरीज़ से जुड़ी अन्य जानकारियां ऑनलाइन सामने आ चुकी है। लेटेस्ट लीक के अनुसार, वनप्लस वाई1एस रेंज के तहत कई नए स्मार्ट टीवी लॉन्च करेगा। वनप्लस टीवी वाई1एस और वनप्लस टीवी वाई1एस एज में 32 इंच और 43 इंच के डिस्प्ले साइज़ मिल सकते हैं। टीवी वाई1एस की सेल ऑनलाइन हो सकती है, जबकि वनप्लस टीवी वाई1एस एज की सेल ऑफलाइन माध्यमों से आयोजित की जा सकती है। वनप्लस टीवी वाई1एस को लेकर कंफर्म कर दिया गया है कि यह एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा और यह Gamma Engine से लैस होंगे।

Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने OnePlus TV Y1S और OnePlus TV Y1S Edge स्मार्ट टीवी की जानकारी ट्वीट करके दी है। टिप्सटर के अनुसार, इस नई वनप्लस स्मार्ट टीवी रेंज में कंपनी चार स्मार्ट टीवी लॉन्च करेगी। जैसे कि हमने बताया OnePlus TV Y1S स्मार्ट टीवी 32 इंच और 43 इंच स्क्रीन साइज़ के साथ दस्तक देंगे और इनकी सेल ऑनलाइन चैनल्स पर होगी। वहीं, OnePlus TV Y1S Edge को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें भी 32 इंच और 43 इंच स्क्रीन साइज़ मिलेंगे। हालांकि, इसकी सेल ऑफलाइन माध्यमों से आयोजित की जा सकती है।
 

OnePlus TV Y1S, OnePlus TV Y1S Edge specifications (expected)

आगामी वनप्लस वाई1एस रेंज के स्मार्ट टीवी Android TV 11 पर चलेंगे। इनमें चार मॉडल्स को पेश किया जा सकता है, जिसमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। टिप्सटर के अनुसार, स्मार्ट टीवी MT9216 प्रोसेसर से लैस होंगे, जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए Mali-G31 MP2 GPU मिलेगा। नए स्मार्ट टीवी को लेकर कहा जा रहा है कि इनमें डुअल-बैंड वाई-फाई कनेक्टिविटी मिल सकती है।

OnePlus TV Y1S मॉडल्स में 20W स्पीकर मिलेंगे, जबकि OnePlus TV Y1S Edge में 24 वॉट आउटपुट मिल सकता है।

वनप्लस वाई1एस की भारतीय लॉन्च तारीख 17 फरवरी है, जिसे शाम 7 बजे OnePlus Nord CE 2 5G स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया जाएगा। आगामी डिवाइस Amazon पर लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार, टीवी एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा और इनमें बेजल-लेस डिज़ाइन मिलेंगे। साथ ही टीवी Gamma Engine से लैस होंगे।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Very good battery life
  • Expandable storage
  • Wide 5G band coverage
  • Vivid display
  • Cameras are decent for stills
  • कमियां
  • No alert slider
  • Average video recording performance
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 900
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  4. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  8. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »