• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OnePlus Nord CE 3 की लाइव इमेज लीक! 6.7 इंच स्क्रीन, 108MP कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने!

OnePlus Nord CE 3 की लाइव इमेज लीक! 6.7 इंच स्क्रीन, 108MP कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने!

OnePlus Nord CE 3 के डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस में फ्रंट की बात करें तो इसमें फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल रही है

OnePlus Nord CE 3 की लाइव इमेज लीक! 6.7 इंच स्क्रीन, 108MP कैमरा के साथ डिजाइन आया सामने!

OnePlus Nord CE 3 कंपनी का अगला मिडरेंज फोन बताया जा रहा है जो जल्द ही सामने लाया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 2 यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर रहा था।
  • कंपनी OnePlus Nord CE 3 पर जल्द कर सकती है घोषणा।
  • अफवाह है कि यह भारत में अपने टेस्टिंग फेज में प्रवेश कर चुका है।
विज्ञापन
OnePlus Nord CE सीरीज में कंपनी अगला एडिशन जल्द ही पेश कर सकती है। OnePlus Nord CE 2 यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर रहा था जिसमें बजट रेंज में अच्छे खासे फीचर्स उपलब्ध करवाए गए थे। अब खबर है कि OnePlus Nord CE 3 जल्द ही घोषित किया जा सकता है। इतना ही नहीं, इस फोन के बारे में यहां तक अफवाह है कि यह भारत में अपने टेस्टिंग फेज में प्रवेश कर चुका है। इसका कोडनेम Larry बताया जा रहा है। अब इसी से संबंधित कुछ लाइव इमेज ऑनलाइन लीक हुई हैं। इनमें क्या-कुछ जानकारी निकलकर आई है, हम आपको बताते हैं। 

OnePlus Nord CE 3 कंपनी का अगला मिडरेंज फोन बताया जा रहा है जो जल्द ही सामने लाया जा सकता है। इसके बारे में अब लीक्स आने शुरू हो गए हैं और फोन को टेस्टिंग फेज में बताया गया है। इसका कोडनेम Larry बताया गया है। मायस्मार्टप्राइस की एक रिपोर्ट के अनुसार फोन के कुछ लाइव फोटो सामने आए हैं। इसमें इसका डिजाइन साफ साफ देखा जा सकता है। फोन का बैक पैनल काफी ग्लॉसी है और इसमें कैमरा सेटअप भी देखा जा सकता है। दाईं तरफ पावर बटन है जिस पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी बताया जा रहा है। 

OnePlus Nord CE 3 के डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस में फ्रंट की बात करें तो इसमें फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल रही है और कैमरा के लिए होल पंच कटआउट दिया गया है। फोन के बॉटम में एक हेडफोन जैक और स्पीकर ग्रिल दिया गया है। इसके पहले भी कुछ लीक्स सामने आए हैं जिनमें कहा गया है कि यह 6.7 इंच डिस्प्ले के साथ आ सकता है। इसमें फुलएचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले देखने को मिल सकता है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। 

फोन में Snapdragon 695 SoC होने की अफवाह है। जिसे 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ पेअर किया जा सकता है। OnePlus Nord CE 3 में रियर में 108MP का मेन सेंसर देखने को मिल सकता है। यह 5000एमएएच बैटरी से लैस होकर आ सकता है। जिसके साथ में 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।  
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Very good battery life
  • Expandable storage
  • Wide 5G band coverage
  • Vivid display
  • Cameras are decent for stills
  • कमियां
  • No alert slider
  • Average video recording performance
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 900
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  2. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  3. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  4. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  5. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  6. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  7. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
  8. ₹2250 सस्ती कीमत पर मिल रहा 6000mAh बैटरी वाला Oppo स्मार्टफोन, ये है पूरा ऑफर
  9. Pova 8 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: ₹50000 में कौन सा है बेस्ट
  10. अमेरिकी कंपनी Microsoft को चीन दिखाएगा बाहर का रास्ता? सरकारी सिस्टम से हटेगा Windows
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »