OnePlus Nord 3 और Nord CE 3, 5000mAh बैटरी, 12GB रैम के साथ होंगे लॉन्च! स्पेसिफिकेशन लीक

कैमरा के बारे में बताते हुए टिप्स्टर ने कहा है कि दोनों ही फोन 50MP मेन लेंस वाले ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस होंगे।

OnePlus Nord 3 और Nord CE 3, 5000mAh बैटरी, 12GB रैम के साथ होंगे लॉन्च! स्पेसिफिकेशन लीक

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord 3 और Nord CE 3 अब OnePlus Nord 2 और OnePlus Nord CE 2 की विरासत को आगे ले जा रहे हैं।

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 3 का मार्केट को बेसब्री से इंतजार है
  • लॉन्च से पहले OnePlus Nord 3 के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं
  • Nord सीरीज कम दाम में बेहतरीन स्पेक्स के लिए शुरू से ही पॉपुलर रही है
विज्ञापन
OnePlus Nord 3 और Nord CE 3 अब OnePlus Nord 2 और OnePlus Nord CE 2 की विरासत को आगे ले जा रहे हैं। कंपनी की Nord सीरीज कम दाम में बेहतरीन स्पेक्स के लिए शुरू से ही पॉपुलर रही है। अब OnePlus Nord 3 का मार्केट को बेसब्री से इंतजार है जिसके लॉन्च के लिए कंपनी ने अधिकारिक रूप से घोषणा भी कर दी है। OnePlus Nord 3 लॉन्च अगले महीने यानि कि जुलाई में होने जा रहा है। लॉन्च से पहले सीरीज के दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन बाहर आ गए हैं। आइए जानते हैं कंपनी क्या पेश कर सकती है नए Nord फोन में। 

OnePlus Nord 3 लॉन्च अगले महीने के लिए कंफर्म हो गया है। कंपनी ने तारीख की पुष्टि नहीं की है लेकिन जुलाई में इसके OnePlus Nord 3 और Nord CE 3 लॉन्च के लिए तैयार हैं। लॉन्च से पहले OnePlus Nord 3 के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने एक पोस्ट में इसका खुलासा किया है। टिप्स्टर के मुताबिक, मोबाइल डिवाइस का कोडनेम Vitamin है। स्पेक्स का खुलासा करते हुए कहा है कि इसमें 6.74 इंच डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। यह 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा। Dimensity 9000 चिपसेट को 16GB रैम का सपोर्ट होगा। 

OnePlus Nord सीरीज में एक और स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 3 भी लॉन्च होने जा रहा है जिसके स्पेक्स का खुलासा भी टिप्स्टर ने कर दिया है। इसमें 6.7 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले बताया गया है। स्क्रीन में 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिलेगी। Snapdragon 782 SoC से लैस इस फोन में 12GB तक रैम देखने को मिलेगी। दोनों ही स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी से लैस होंगे, ऐसा कहा गया है। इनमें 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। 

कैमरा के बारे में बताते हुए टिप्स्टर ने कहा है कि दोनों ही फोन 50MP मेन लेंस वाले ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस होंगे। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मेक्रो शूटर दिया जा सकता है। इनमें NFC, X-Axis लीनियर मोटर और IR ब्लास्टर का सपोर्ट भी दिया जाएगा। डिवाइस OxygenOS 13.1 पर ऑपरेट करेंगे, ऐसा कहा गया है। OnePlus Nord 3 में अलर्ट स्लाइडर भी दिया जाएगा जबकि OnePlus Nord CE 3 में यह नदारद रहेगा, ऐसा बताया गया है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • कमियां
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9000
फ्रंट कैमराहां
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1240x2772 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 5G-ready, powerful SoC
  • Good camera performance
  • 65W fast charging
  • Promised software support
  • कमियां
  • No IP rating
  • Competition has 120Hz refresh rate displays
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 1200
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Very good battery life
  • Expandable storage
  • Wide 5G band coverage
  • Vivid display
  • Cameras are decent for stills
  • कमियां
  • No alert slider
  • Average video recording performance
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 900
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla के Model Y L की जल्द शुरू होगी भारत में डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. WhatsApp पर प्राइवेट चैट, कंपनी भी नहीं पढ़ेगी आपकी बातें! जानें क्या है Incognito Chat फीचर
  3. iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
  4. आप Netflix देख रहे हैं, लेकिन Netflix भी आपको देख रहा है”: डिजिटल जासूसी के आरोप में घिरा प्लेटफॉर्म
  5. Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  6. Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
  7. Moto Tag 2 लॉन्च हुआ 600 दिन की बैटरी के साथ! स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स, जानें कीमत
  8. Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बढ़ाया इनवेस्टमेंट
  9. Flipkart SASA LELE Sale: Pixel 10a से लेकर Galaxy S25 FE 5G जैसे 50 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Pause Point: स्मार्टफोन पर टाइम बर्बाद नहीं होने देगा Google का यह नया फीचर! जानें कैसे करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »