OnePlus ने अपने TV मॉडल्स में की 7 हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी

OnePlus ने अपने टीवी डिवाइसेज के दाम बढ़ा दिए हैं और इसमें कंपनी की लेटेस्ट लॉन्च OnePlus TV U1S सीरीज भी शामिल है। जहां कुछ टीवी मॉडलों की कीमतों में कुछ हद तक वाजिब वृद्धि हुई है, वहीं अन्य की कीमतों में 17.5 प्रतिशत या 7000 रुपये तक की वृद्धि हुई है।

OnePlus ने अपने TV मॉडल्स में की 7 हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी

OnePlus TV U1S सीरीज में तीन टीवी मॉडल्स शामिल हैं।

ख़ास बातें
  • वनप्लस के अलावा दूसरी कंपनियों ने भी अपने TV के प्राइस में बढ़ोतरी की है
  • वनप्लस ने पहले भी इस साल अपने TVs के प्राइस में बढ़ोतरी की थी
  • OnePlus TV U1S 65 इंच की कीमत में 6 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है
विज्ञापन
OnePlus ने अपने टीवी डिवाइसेज के दाम बढ़ा दिए हैं और इसमें कंपनी की लेटेस्ट लॉन्च OnePlus TV U1S सीरीज भी शामिल है। जहां कुछ टीवी मॉडलों की कीमतों में कुछ हद तक वाजिब वृद्धि हुई है, वहीं अन्य की कीमतों में 17.5 प्रतिशत या 7000 रुपये तक की वृद्धि हुई है। कीमतों में वृद्धि का कारण स्पष्ट नहीं है। मगर दुनिया भर में टीवी निर्माताओं द्वारा उपयोग किए जाने वाले ओपन-सेल पैनल की कीमतों में बढ़ोत्तरी, टीवी को असेंबल करने के लिए आवश्यक सामग्री की आयात लागत में वृद्धि, या यहां तक ​​कि कॉम्पोनेंट की कमी के कारण यह इजाफा हो सकता है। इसने कई कंपनियों को भारत में बेचे जाने वाले टेलीविजन की लागत में वृद्धि करने के लिए प्रेरित किया है। OnePlus उन कुछ कंपनियों में शामिल है, जिन्होंने अपने टीवी की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

OnePlus ने पिछले साल जुलाई में भारत में अपने OnePlus TV Y सीरीज़ के मॉडल लॉन्च किए थे, जिसमें 32 इंच और 43 इंच का मॉडल लाया गया था। 40 इंच साइज OnePlus Y1 को भी इसी साल मई में लॉन्च किया गया था। सबसे सस्ते से शुरू करें तो 32 इंच का मॉडल 12,999 रुपये में लॉन्च किया गया। मगर इसकी कीमत पहले बढ़ाकर 16,499 रुपये की गई और अब इसकी कीमत 18,999 रुपये कर दी गई है जो पिछली बढ़ोत्तरी से 15 प्रतिशत अधिक है और लॉन्च प्राइस से लगभग 50 प्रतिशत अधिक है। 43 इंच का मॉडल 22,999 रुपये में लॉन्च किया गया। मगर इसकी कीमत बढ़कर 26,999 की गई और अब इसकी कीमत 29,499 रुपये कर दी गई है। इसी तरह हाल ही में लॉन्च किया गया 40 इंच टीवी मॉडल 23,999 के मूल्य पर लाया गया था। अब इसकी कीमत 26,499 रुपये कर दी गई है। ये टीवी कीमतों में कुछ छोटी बढ़ोत्तरी की गई हैं।

OnePlus TV U1S लेटेस्ट सीरीज में तीन मॉडल शामिल हैं - 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच मॉडल। ये पिछले महीने क्रमश: 39,999 रुपये 47,999 रुपये और 62,999 रुपये में लॉन्च किए गए थे। अब ये तीनों मॉडल क्रमश: 46,999 रुपये, 52,999 रुपये और 68,999 रुपये में लिस्ट किए गए हैं। 50 इंच मॉडल के लिए 7,000 रुपये की मूल्य वृद्धि के साथ लॉट की कीमतों में सबसे बड़ा बदलाव किया गया है। है। 65 इंच के मॉडल में 6,000 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है और 55 इंच मॉडल में 5,000 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। गैजेट्स 360 ने वनप्लस से अपने टीवी की कीमतों में बढ़ोत्तरी पर स्पष्टीकरण के लिए संपर्क किया है।

पिछले कुछ महीनों में अपने टीवी की कीमतों में बढ़ोतरी करने वाला OnePlus अकेला निर्माता नहीं है। जून के अंत में Xiaomi के प्रवक्ता ने गैजेट्स 360 को बताया कि कंपनी ने पिछले एक साल में सप्लाई चेन में कमी देखी है, जिसके परिणामस्वरूप स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स में उपयोग किए जाने वाले कॉम्पोनेंट के मूल्य में "लगातार ऊपर की ओर गति" हुई है। फिर 1 जुलाई से Xiaomi और Redmi TV की कीमतों में 3-6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

फरवरी में गैजेट्स 360 ने बाजार के आंकड़ों की समीक्षा की और पाया कि भारत में टीवी की कीमतों में सभी सेग्मेंट और ब्रांड्स में लगभग 10 प्रतिशत या उससे अधिक की वृद्धि हुई है। Realme ने कीमतों में 15 प्रतिशत तक की वृद्धि की, जबकि TCL India ने अपने टीवी की कीमतों में सात से आठ प्रतिशत की वृद्धि की।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »