OnePlus ने लॉन्च किया Rs 23,999 की कीमत का TV, ऐसे पाएं Rs 1 हजार की छूट...

OnePlus TV 40Y1 की कीमत 23,999 रुपये है, जो कि सिंगल ब्लैक कलर में आता है। इसकी सेल OnePlus India वेबसाइट के माध्यम से 1 जून से शुरू होगी।

OnePlus ने लॉन्च किया Rs 23,999 की कीमत का TV, ऐसे पाएं Rs 1 हजार की छूट...

सिंगल ब्लैक कलर में आता है OnePlus TV 40Y1

ख़ास बातें
  • OnePlus TV 40Y1 बजट-फ्रेंडली टीवी है
  • वनप्लस टीवी 40वाई1 डॉल्बी ऑडियो को सपोर्ट करता है
  • इसमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज मौजूद है
विज्ञापन
OnePlus TV 40Y1 को भारत में कंपनी की Y सीरीज़ के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस सीरीज़ में इससे पहले 32 इच और 43 इंच के मॉडल शामिल थे, वहीं अब कंपनी ने इनके बीच एक 40 इंच का मॉडल भी पेश कर दिया है। वनप्लस टीवी 40वाई1 में 40 इंच के डिस्प्ले के साथ तीन किनारों पर स्लिम बेजल्स दिए गए है, जिसके साथ इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.9 प्रतिशत है। यह टीवी Android TV 9 आधारित OxygenPlay पर काम करता है और यह बिल्ट-इन क्रोमकास्ट के साथ आता है। वनप्लस टीवी 40वाई1 में 20 वॉट स्पीकर के साथ डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट मौजूद है।
 

OnePlus TV 40Y1 price in India, availability, sale offers

OnePlus TV 40Y1 की कीमत 23,999 रुपये है, जो कि सिंगल ब्लैक कलर में आता है। इसकी सेल OnePlus India वेबसाइट के माध्यम से 1 जून से शुरू होगी। वनप्लस SBI क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांसजेक्शन पर 1,000 रुपये तक की छूट दे रही है, वहीं चुनिंदा American Express कार्ड्स पर 5 प्रतिशत तक का कैशबैक मिल रहा है, वहीं SBI Bank और Bajaj Finserv EMI कार्ड्स पर 6 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई मिल रही है।
 

OnePlus TV 40Y1 specifications, features

OnePlus TV 40Y1 Android TV 9 आधारित OxygenPlay पर काम करता है। इसमें 40 इंच फुल-एचडी (1,920x1,080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ स्लिम बेजल्स, 93.9 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो व 93 प्रतिशत की DCI-P3 कलर गामुट कवरेज दी गई है। यह टीवी कंपनी के गामा इंजन पर काम करता है, जिसको लेकर कहा गया है कि वीडियो कॉन्टेंट के लिए रियल-टाइम ऑप्टिमाइज़ेशन प्रदान करता है।

यह टीवी अज्ञात 64 बिट प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 1 जीबी रैम और 8 जीबी इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। इसमें दो चैनल स्पीकर दिए गए हैं, जिसके साथ 20 वॉट कुल आउटपुट और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट मौजूद है। इसमें बिल्ट-इन क्रोमकास्ट के साथ गूगल प्ले स्टोर, एलेक्सा सपोर्ट और गूगल असिस्टेंस सपोर्ट शामिल है। वनप्लस टीवी 30वाई1 में आपको नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब जैसे अन्य प्रीलोडेड ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट भी मिलेगा।

इस टीवी में इंटीग्रेडिड कॉन्टेंट कैलेंडर के माध्यम से लेटेस्ट शोज़ और फिल्मों के लिए ऑटोमैटिकल रिमाइंडर भी ऑफर किया जाता है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में सिंगल-बैंड 2.4GHz वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, एक ईथरनेट पोर्ट, दो एचडीएमआई पोर्ट और दो यूएसबी पोर्ट शामिल है। इसमें  एंटी-अलायांसिंग, नॉइज़ रिडक्शन, डायनेमिक कंट्रास्ट और कलर स्पेस मैपिंग जैसे फीचर्स हैं। डायमेंशन की बात करें, तो यह 892x86x513mm है और इसका भार 5.1 किलोग्राम है। टीवी को स्मार्टफोन के साथ कंट्रोल करने के लिए आप वनप्लस कनेक्ट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले40.00 इंच
डाइमेंशन892x86x513mm
रिज़ॉल्यूशनFull-HD
ओएसAndroid Based
स्मार्ट टीवीहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  4. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  6. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  7. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  8. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  9. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  10. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »