55 इंच Motorola Revou-Q QLED Smart TV, 16GB स्टोरेज, 2GB रैम के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Motorola Revou-Q 50-inch QLED स्मार्ट टीवी की कीमत भारत में 49,999 रुपये है, जबकि Motorola Revou-Q 55-inch QLED स्मार्ट टीवी की कीमत 54,999 रुपये है।

55 इंच Motorola Revou-Q QLED Smart TV, 16GB स्टोरेज, 2GB रैम के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Motorola Revou-Q QLED smart TV रेंज में शामिल है दो टीवी
  • दोनों टीवी मॉडल्स क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है
  • टीवी की सेल 3 अक्टूबर से शुरू होगी
विज्ञापन
Motorola Revou-Q QLED smart TV रेंज को भारत में बुधवार को लॉन्च कर दिया गया है। इस नई रेंज में दो स्क्रीन साइज़ शामिल हैं, वो हैं 50 इंच और 55 इंच। इसके साथ वायरलेस गेमपैड दिया गया है, ताकि उन गेमर्स को इस फेस्टिव सीज़न इस टीवी की ओर आकर्षित किया जा सके जो नया टीवी खरीदने की सोच रहे हैं। Motorola इसे इस लेटेस्ट स्मार्ट टीवी रेंज में डॉल्बी विज़न और एचडीआर10 सपोर्ट व डॉल्बी अटॉमस ऑडियो सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, यह टीवी एंड्रॉयड 11 पर चलता है इसमें गेम्स, ऐप्स और 60 वॉट स्पीकर दिया गया है। Motorola Revou-Q TV रेंज की टक्कर मार्केट में Mi QLED TV 4K और OnePlus TV Q1 जैसे टीवी से होगी।
 

Motorola Revou-Q 50-inch, 55-inch QLED smart TV price in India, availability

Motorola Revou-Q 50-inch QLED स्मार्ट टीवी की कीमत भारत में 49,999 रुपये है, जबकि Motorola Revou-Q 55-inch QLED स्मार्ट टीवी की कीमत 54,999 रुपये है। दोनों टीवी खरीद के लिए Flipkart पर उपलब्ध होंगे, जिसकी सेल 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है यह कंपनी की Big Billion Days sale का हिस्सा होंगे।
 

Motorola Revou-Q 50-inch, 55-inch QLED smart TV specifications

Motorola Revou-Q QLED smart TV मॉडल्स में आपको 50 और 55 इंच के स्क्रीन साइज़ विकल्प मिलेंगे, यह दोनों ही Active quantum कलर फिल्टर के साथ Quantum dot टेक्नोलॉजी से लैस हैं। टीवी में आपको डॉल्बी विज़न और एचडीआर10 सपोर्ट के साथ-साथ 102 प्रतिशत का NTSC कलर गामुट मिलता है। इसमें एन्हैंस्ड व्यूविंग एक्सपीरियंस के लिए Gamma engine 2.2 भी दिया गया है। यह टीवी मॉडल्स एंड्रॉयड 11 पर चलते हैं और इनमें गूगल असिस्टेंट इंटीग्रेशन दिया गया है।

मोटोरोला स्मार्ट टीवी में क्वाड-कोर Realtek प्रोसेसर दिया गया है, जो कि ARM Mali-G31 MC2 जीपीयू और 2 जीबी रैम से लैस है। इसमें आपको 16 जीबी स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा, टीवी में AutoTuneX टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसको लेकर दावा है कि यह ब्राइटनेस, कलर स्केल और कॉन्ट्रास्ट को ऑप्टिमाइज़ करता है।

टीवी में 60 वॉट ट्वीन स्पीकर मिलते हैं, जो कि 30 वॉट high-octave ट्विटर और डॉल्बी अटॉमस साउंड से लैस हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें वाई-फाई, एचडीएमआई 2.1 और यूएसबी पोर्ट शामिल है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले50.00 इंच
स्क्रीन टाइपQLED
डाइमेंशन1119.7 mm x 258.9 mm
ओएसAndroid
स्मार्ट टीवीहां
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले50.00 इंच
स्क्रीन टाइपQLED
डाइमेंशन1119.7 mm x 258.9 mm
ओएसAndroid
स्मार्ट टीवीहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  7. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  8. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  10. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »