Xiaomi ने हल्का वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 40 की मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत

वैक्यूम क्लीनर में 2000mAh की लीथियम आयन बैटरी लगी है।

Xiaomi ने हल्का वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 40 की मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomitime

Xiaomi ने नया वैक्यूम क्लीनर Mijia Lightweight लॉन्च किया है।

ख़ास बातें
  • इसकी मेन यूनिट का वजन 860 ग्राम है।
  • इसमें 22,000Pa सक्शन पावर दी गई है।
  • वैक्यूम क्लीनर में 2000mAh की लीथियम आयन बैटरी लगी है।
विज्ञापन

Xiaomi ने नया वैक्यूम क्लीनर Mijia Lightweight लॉन्च किया है। जैसा कि नाम से पता चलता है यह एक हल्का वैक्यूम क्लीनर है। इसकी मेन यूनिट का वजन 860 ग्राम है। इसमें 22,000Pa सक्शन पावर दी गई है। डिजाइन में स्लीक है और प्राइस भी अफॉर्डेबल कहा गया है। इसमें हाई पावर मोटर लगी है और दो क्लीनिंग हेड दिए गए हैं। वैक्यूम क्लीनर में 2000mAh की लीथियम आयन बैटरी लगी है। कहा गया है कि स्टैंडर्ड मोड में इस्तेमाल करें तो सिंगल चार्ज में 40 मिनट तक लगातार सफाई कर सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके फीचर्स, और कितनी है इसकी कीमत। 

Mijia Lightweight Vacuum Cleaner Price

Mijia Lightweight वैक्यूम क्लीनर की कीमत 359 युआन (लगभग 4500 रुपये) है। वैक्यूम क्लीनर की सेल 8 दिसंबर से शुरू होगी। इसे JD.com से खरीदा जा सकेगा। 

Mijia Lightweight Vacuum Cleaner Specifications

Mijia Lightweight वैक्यूम एक हल्का वैक्यूम क्लीनर है। इसकी मेन यूनिट का वजन 860 ग्राम है। इसमें 22,000Pa की पावर और 50AW सक्शन सपोर्ट है। डिवाइस डिजाइन में स्लीक है। इसमें 110,000rpm हाई पावर मोटर लगी है और दो क्लीनिंग हेड दिए गए हैं। जिनकी मदद से यह डस्ट, कूड़े के टुकड़े, बाल आदि फर्श से बहुत से आसानी से उठा लेता है। सख्त फर्श हो या सोफे के कोने, यह आसानी से क्लीनिंग करने में सक्षम बताया गया है। इसमें 2-in-1 दरार टूल दिया गया है जो घर में बने गैप, कीबोर्ड, या फिर कार की सीट के कोनों जैसे स्थान भी आसानी से साफ कर सकता है। 

वैक्यूम क्लीनर में 2000mAh की लीथियम आयन बैटरी लगी है। कहा गया है कि स्टैंडर्ड मोड में इस्तेमाल करें तो सिंगल चार्ज में 40 मिनट तक लगातार सफाई कर सकता है। डीप क्लीनिंग के लिए इसमें हाई पावर मोड भी दिया गया है जो 10 मिनट तक लगातार क्लीनिंग कर सकता है। चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि यह 99.9% तक महीन पार्टिकल्स को कैद कर सकता है जो 0.3 माइक्रोन साइज के हो सकते हैं। इसमें 200ml का पारदर्शी डस्ट-बिन लगा है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  3. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  5. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  9. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  10. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »