Eternals की रिलीज डेट का ऐलान, Disney+ Hotstar पर 12 जनवरी को आएगी

ऑस्कर विजेता Chloé Zhao इस फ‍िल्‍म के को-राइटर और डायरेक्‍टर हैं। इटरनल Eternals में उन अमर प्राणियों की कहानी है, जो 7000 से अधिक साल से पृथ्वी पर गुप्त रूप से रह रहे हैं।

Eternals की रिलीज डेट का ऐलान, Disney+ Hotstar पर 12 जनवरी को आएगी

इससे पहले मार्वल की नई फ‍िल्‍म ‘स्पाइडर-मैन : नो वे होम’ भारत में 16 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

ख़ास बातें
  • मार्वल स्टूडियोज ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की
  • इससे पहले स्पाइडर-मैन : नो वे होम 16 दिसंबर को रिलीज होने वाली है
  • Eternals डिज्‍नी+ पर IMAX एन्हांस्ड एस्‍पेक्‍ट रेश्‍यो में भी आएगी
विज्ञापन
Eternals इटरनल की रिलीज का ऐलान हो गया है। यह फ‍िल्‍म नए साल में 12 जनवरी को डिज्नी+ और डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज होगी। मार्वल स्टूडियोज ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। इससे पहले मार्वल की नई फ‍िल्‍म ‘स्पाइडर-मैन : नो वे होम' भारत में 16 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। Eternals डिज्‍नी+ पर IMAX एन्हांस्ड एस्‍पेक्‍ट रेश्‍यो में भी स्‍ट्रीम होगी। IMAX स्क्रीन की तरह Disney+ पर IMAX एन्हांस्ड 1.90:1 का एस्‍पेक्‍ट रेश्‍यो देता है। IMX एन्हांस्ड की पेशकश करने वाली डिज्नी+ पहली प्रमुख स्ट्रीमिंग सर्विस है। इससे पहले सोनी ने अपने 4K ब्राविया TV की चुनिंदा रेंज के लिए IMX एन्हांस्ड फीचर को पेश किया था। 

IMAX एन्हांस्ड को ऑफ‍िशियली रूप से डिज्नी+ हॉटस्टार पर एडवरटाइज या उपलब्ध नहीं किया गया है। हालांकि कुछ यूजर्स ने फ‍िल्‍म शांग-ची Shang-Chi और द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स the Legend of the Ten Rings के साथ इसे एक्सेस कर पाने की जानकारी शेयर की है। 
 
ऑस्कर विजेता Chloé Zhao इस फ‍िल्‍म के को-राइटर और डायरेक्‍टर हैं।  इटरनल Eternals में उन अमर प्राणियों की कहानी है, जो 7000 से अधिक साल से पृथ्वी पर गुप्त रूप से रह रहे हैं। दुश्‍मनों के फ‍िर से उभरने के बाद Eternals अपने ग्रह को बचाने के लिए एकजुट होते हैं। 

Gemma Chan इस फ‍िल्‍म में Sersi की भूमिका में हैं। Richard Madden ने Ikaris की भूमिका निभाई है। वह उड़ सकता है। इसके साथ ही फ‍िल्‍म में Kumail Nanjiani ने Kingo की भूमिका न‍िभाई है। Sprite के रूप में Lia McHugh की मौजूदगी है। फ‍िल्‍म में बुद्धिमान आविष्कारक और मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के पहले समलैंगिक सुपरहीरो Phastos की भूमिका के रूप में Brian Tyree Henry हैं।   

Eternals 12 जनवरी को Disney+ और Disney+ Hotstar पर रिलीज होगी। भारत में यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में उपलब्ध होगी।

बात करें स्पाइडर-मैन: नो वे होम की, तो इस फि‍ल्‍म में Tom Holland सुपरहीरो के तौर पर वापसी कर रहे हैं। उनकी गर्लफ्रेंड MJ की भूमिका Zendaya निभाएंगी। नई स्पाइडर-मैन मूवी में इस सीरीज की पुरानी मूवीज से कुछ विलेन के किरदार लौट रहे हैं। इनमें Electro के तौर पर Jamie Foxx और Doctor Octopus के तौर पर Alfred Molina शामिल हैं। ये दोनों विलेन स्पाइडर मैन 2 में दिखे थे। इसके अलावा स्पाइडर-मैन से Green Goblin के तौर पर Willem Dafoe, स्पाइडर-मैन 3 से Sandman के तौर पर  Thomas Haden और द अमेजिंग स्पाइडर-मैन से Lizard के तौर पर विलेन की भूमिका नई मूवी में Rhys Ifans के पास है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »