32, 40, 43, 50, 55, 65, 75 इंच के JVC AI Vision Series QLED TV भारत में लॉन्च, कीमत 11,999 रुपये से शुरू

VC ने भारतीय टीवी बाजार में अपनी आधिकारिक तौर पर एंट्री करते हुए प्रीमियम JVC AI Vision Series QLED टीवी को पेश कर दिया है।

32, 40, 43, 50, 55, 65, 75 इंच के JVC AI Vision Series QLED TV भारत में लॉन्च, कीमत 11,999 रुपये से शुरू

Photo Credit: JVC

JVC AI Vision Series QLED TV में 32 इंच डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • JVC TV के 32 इंच मॉडल LT-32NQ3165C की कीमत 11,999 रुपये है।
  • JVC AI विजन सीरीज 32 इंच QLED से लेकर 75 इंच QLED में उपलब्ध है।
  • JVC 75 इंच मॉडल LT-75NQ7165C की कीमत 89,999 रुपये है।
विज्ञापन
जापान के लोकप्रिय कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड JVC ने भारतीय टीवी बाजार में अपनी आधिकारिक तौर पर एंट्री करते हुए प्रीमियम JVC AI Vision Series QLED टीवी को पेश कर दिया है। ब्रांड ने भारत का पहला 40 इंच QLED टीवी भी लॉन्च किया है। ये टीवी एडवांस फीचर्स और कनेक्टिविटी के साथ प्रीमियम मनोरंजन अनुभव चाहने वालों के लिए बेहतर विकल्प हैं। यहां हम आपको JVC AI Vision Series QLED TV के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


JVC AI Vision Series QLED TV Price


कीमत की बात करें तो JVC TV के 32 इंच मॉडल LT-32NQ3165C की कीमत 11,999 रुपये, 40 इंच मॉडल LT-40NQ3165C की कीमत 15999 रुपये, 43 इंच मॉडल LT-43NQ7165C की कीमत 23,999 रुपये, 50 इंच मॉडल LT-50NQ7165C की कीमत 29,999 रुपये, 55 इंच मॉडल LT-55NQ7165C की कीमत 35,999 रुपये, 65 इंच मॉडल LT-65NQ7165C की कीमत 49,999 रुपये और 75 इंच मॉडल LT-75NQ7165C की कीमत 89,999 रुपये है। JVC ने टेलीविजन की सभी नई रेंज 14 जनवरी, 2025 से ई-कॉमर्स साइट Amazon की रिपब्लिक डे सेल के दौरान स्पेशल तौर पर अमेजन पर उपलब्ध होंगी। बैंक ऑफर के तौर पर SBI क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
 

JVC AI Vision Series QLED TV Specifications


JVC AI विजन सीरीज 32 इंच QLED से लेकर 75 इंच QLED टीवी तक 7 साइज में उपलब्ध है, जिसका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है। JVC QLED TV एक AI विजन सीरीज का हिस्सा है। टेलीविजन बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए HDR10 और 1 बिलियन कलर्स के साथ वाइब्रेंट, क्रिस्टल क्लियर विजुअल प्रदान करते हैं। डॉल्बी एटमोस साउंड टेक्नोलॉजी से लैस टीवी पावरफुल 80 वाट आउटपुट के साथ इमर्सिव ऑडियो प्रदान करते हैं।

स्मार्ट फीचर्स में गूगल टीवी, बिल्ट-इन वाई-फाई, गूगल असिस्टेंट के साथ वॉयस कंट्रोल और नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, यूट्यूब और जी5 जैसे लोकप्रिय ऐप्स का एक्सेस शामिल है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3 एचडीएमआई पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ईथरनेट, ब्लूटूथ 5.0 और ईएआरसी सपोर्ट शामिल हैं, जिससे गेमिंग कंसोल, सेट-टॉप बॉक्स और अन्य डिवाइसेज के साथ बेहतर इंटीग्रेशन होता है। टीवी में 2GB रैम और 16GB ROM दी गई है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Pluto को फिर मिलेगा ग्रह का दर्जा? 10 साल की बच्ची की अपील ने मचाई हलचल
  2. OnePlus Ace 6 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9000, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. आपका Samsung फोन है? यहां चेक करें One UI 8.5 Beta मिलेगा या नहीं
  4. Infinix Note 60 Pro में मिलेगा 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Lyne Originals ने लॉन्च किए नए स्मार्टवॉच, ईयरफोन्स और स्पीकर्स, कीमत 399 रुपये से शुरू
  6. Vivo T5 Pro 5G की कीमत का खुलासा, स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट से होगा लैस, जानें सबकुछ
  7. BSNL ने पलटा गेम! इंटरनेट स्पीड और परफॉर्मेंस में Airtel और Jio को दी मात
  8. Instagram लाया बड़े काम का फीचर, अब कमेंट भी होगा एडिट, जानें कैसे
  9. Whirlpool ने लॉन्च किए नए रेफ्रिजरेटर, अपने आप पिघलेगी बर्फ, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A57 5G, Galaxy A37 5G की भारत में सेल शुरू, ऑफर में हजारों की बचत का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »