30W पावर आउटपुट के साथ Tempt Enigma स्पीकर भारत में लॉन्च, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत

स्पीकर 65mm के फुल रेंज नियोडायमियम ड्राइवर्स के साथ आता है।

30W पावर आउटपुट के साथ Tempt Enigma स्पीकर भारत में लॉन्च, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत

Photo Credit: Amazon

Tempt Enigma कंपनी का लेटेस्ट पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर है जो आउटडोर के लिए भी इस्तेमाल हो सकता है।

ख़ास बातें
  • स्पीकर में 65mm के फुल रेंज नियोडायमियम ड्राइवर्स लगे हैं।
  • यह 30W की RMS आउटपुट देता है।
  • ब्लूटूथ स्पीकर में 3100mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

TEMPT की ओर से भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर Enigma लॉन्च किया गया है। यह स्पीकर एक कॉम्पेक्ट साइज का साउंड डिवाइस है जो पोर्टेबल है। कंपनी ने इसमें स्टीरिओ पेअरिंग की है और यह 30W की आउटपुट के साथ आता है जो पीक में 60W तक भी जा सकती है। कहा गया है कि यह इसे आउटडोर में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। स्पीकर 65mm के फुल रेंज नियोडायमियम ड्राइवर्स के साथ आता है। साथ में पेसिव बेस रेडिएटर भी लगा है। इसमें 12 घंटे तक का बैटरी बैकअप बताया गया है, चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट का सपोर्ट है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 

Tempt Enigma Price

Tempt Enigma ब्लूटूथ स्पीकर की भारत में कीमत 3,999 रुपये है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह Amazon पर भी खरीद के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस स्पीकर के साथ में एक साल की वारंटी दी है।  

Tempt Enigma Specifications

Tempt Enigma कंपनी का लेटेस्ट पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर है जो आउटडोर के लिए भी इस्तेमाल हो सकता है। स्पीकर में 65mm के फुल रेंज नियोडायमियम ड्राइवर्स लगे हैं जिसके साथ में पेसिव बेस रेडिएटर भी लगा है। यह साइज में कॉम्पेक्ट है और स्टीरियो पेअरिंग के साथ आता है। कंपनी के अनुसार यह 30W की RMS आउटपुट देता है। इसमें कंपनी ने OxyAcoustics ट्यूनिंग का इस्तेमाल किया है। 

Tempt Enigma में दो तरह के इक्वेलाइजर मोड मिल जाते हैं। यूजर बैलेंस्ड ऑडियो और बेस हैवी मोड के बीच स्विच कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट दिया गया है। स्पीकर में 10 मीटर तक की वायरलेस रेंज दी गई है। स्पीकर में बिल्ट-इन माइक्रोफोन मिलता है जिससे कि कॉल भी रिसीव की जा सकती है। 

ब्लूटूथ स्पीकर में 3100mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह 12 घंटे तक चल सकता है। चार्जिंग के लिए Type-C पोर्ट इसमें दिया गया है। इसमें एक कैरी स्ट्रैप भी लगा है जिससे यह आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। इसके अलावा स्पीकर में RGB लाइटिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। डिवाइस में लाइट कंट्रोल फीचर भी है। पानी के छींटों से बचाव के लिए इसे IPX5 रेटिंग मिली है। इसके डाइमेंशन 8.5 × 8.5 × 24.6 cm हैं और वजन 1300 ग्राम है। कंपनी ने साथ में 1 साल की वारंटी भी दी है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »