Infinix ने लॉन्च किया सबसे सस्ता QLED टीवी, कीमत 10,999 रुपये

Infinix W1 सीरीज के 32-इंच मॉडल को भारत में 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया है, जबकि 43-इंच मॉडल की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है। ग्राहक इन्हें 2 अगस्त से Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे।

Infinix ने लॉन्च किया सबसे सस्ता QLED टीवी, कीमत 10,999 रुपये

Infinix WebOS W1 सीरीज के दोनों टीवी को 2 अगस्त से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा

ख़ास बातें
  • 32-इंच मॉडल HD रेडी QLED पैनल से लैस आता है
  • 43-इंच साइज वाले मॉडल में 4K QLED पैनल मिलता हैं
  • कंपनी 4K मॉडल के साथ LG का मैजिक रिमोट दे रही है
विज्ञापन
Infinix ने WebOS पर चलने वाले QLED TV की अपनी नई रेंज को लॉन्च किया है। Infinix W1 सीरीज में दो स्क्रीन साइज के QLED टीवी आते हैं, पहला 32-इंच और दूसरा 43-इंच टीवी। 32-इंच मॉडल HD रेडी QLED पैनल से लैस आता है, जबकि 43-इंच में 4K QLED पैनल मिलता हैं। कंपनी का कहना है कि 32-इंच मॉडल अब तक का सबसे छोटा QLED TV है। इसके अलावा, कंपनी 4K मॉडल के साथ LG का मैजिक रिमोट दे रही है, जिसके जरिए टीवी में नेविगेशन करना आसान हो जाता है। हालांकि, 32-इंच मॉडल के साथ एक स्टैंडर्ड आईआर (IR) रिमोट मिलता है। आइए इन दोनों सस्ते QLED टीवी के बारे में अधिक जानते हैं।
 

Infinix W1 32-inch, 43-inch QLED TV की भारत में कीमत और उपलब्धता

Infinix W1 सीरीज के 32-इंच मॉडल को भारत में 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया है, जबकि 43-इंच मॉडल की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है। ग्राहक इन्हें 2 अगस्त से Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे।
 

Infinix W1 32-inch, 43-inch QLED TV के फीचर्स

Infinix W1 सीरीज के दोनों स्क्रीन साइज मॉडल WebOS के साथ आते हैं, जिनका मतलब है कि इनमें सीमित संख्या में ऐप्स मिलेंगे। हालांकि, इसमें पहले से जरूरत के सभी ऐप्स मिलेंगे, जैसे कि Netflix, Amazon Prime Video, YouTube, Apple TV, Apple Music सहित कई अन्य ऐप्स। 32 इंच मॉडल में HD रिजॉल्यूशन के साथ QLED डिस्प्ले पैनल मिलता है, जबकि 43-इंच मॉडल में 4K UHD QLED पैनल शामिल है। इसमें रियलटेक क्वाड चिपसेट दिया गया है। टीवी HDR10 और MEMC टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ आते हैं।

दोनों ही मॉडल में 1GB रैम और 8GB स्टोरेज मिलती है। दोनों ही TV में Apple Air Play और Apple Home सपोर्ट से लैस आते हैं। कंपनी का कहना है कि टीवी Apple इकोसिस्टम के साथ कम्पैटिबल हैं। टीवी में होम डैशबोर्ड फीचर मिलता है, जहां से यूजर्स अन्य स्मार्ट डिवाइसेस को सीधे कंट्रोल और मैनेज कर सकते हैं।

दोनों मॉडल में Dolby ऑडियो सपोर्ट के साथ 20W साउंड आउटपुट का दावा किया गया है। टीवी में कनेक्टिविटी के लिए डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 ac, 3 HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट, 1 RAF इनपुट, 1 AV इनपुट, 1 हेडफोन जैक और LAN पोर्ट जैसे ऑप्शन मिल जाते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »