65, 55, 50 और 43 इंच 4K QLED डिस्प्ले के साथ iFFalcon Q73 TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत

आईफालकॉन क्यू73 4के क्यूएलईडी टीवी 43, 50, 55, और 65 इंच डिस्प्ले साइज में आते हैं।

65, 55, 50 और 43 इंच 4K QLED डिस्प्ले के साथ iFFalcon Q73 TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Flipkart

iFFalcon ने भारत में अपने नए स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। ये स्मार्ट TV कंपनी की Q73 सीरीज में पेश किए गए हैं।

ख़ास बातें
  • टीवी में डिस्प्ले के चारों ओर पतले बेजल दिए गए हैं।
  • ये टीवी 4K UHD रिजॉल्यूशन में कंटेंट को सपोर्ट करते हैं।
  • टीवी में HDR10+, Dolby Vision और MEMC सपोर्ट भी दिया गया है।
विज्ञापन
iFFalcon ने भारत में अपने नए स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। ये स्मार्ट TV कंपनी की Q73 सीरीज में पेश किए गए हैं। ये 4K रिजॉल्यूशन वाले टीवी हैं जो QLED डिस्प्ले के साथ आते हैं। सीरीज के अन्य टीवी से डिजाइन बहुत मिलता है, सिर्फ हल्का फुल्का अंतर इनमें दिया गया है। आइए जानते हैं कंपनी ने इन नए स्मार्ट TV में कौन से खास फीचर्स दिए हैं, और ये किस प्राइस में खरीदे जा सकते हैं। 
 

iFFalcon Q73 4K QLED TV price in India

iFFalcon Q73 4K QLED TV की भारत में कीमत 26,999 रुपये से शुरू है। इन्हें Flipkart पर उपलब्ध करवाया गया है। ई कॉमर्स साइट पर टीवी खरीद के लिए उपलब्ध हैं। 
 

iFFalcon Q73 4K QLED TV specifications

आईफालकॉन क्यू73 4के क्यूएलईडी टीवी 43, 50, 55, और 65 इंच डिस्प्ले साइज में आते हैं। टीवी में डिस्प्ले के चारों ओर पतले बेजल दिए गए हैं जो इसे मॉडर्न और प्रीमियम लुक देते हैं। ये टीवी 4K UHD रिजॉल्यूशन में कंटेंट को सपोर्ट करते हैं। इनमें 90 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट सपोर्ट है। रिफ्रेश रेट 60Hz का है। 43 इंच टीवी में 300 निट्स ब्राइटनेस दी गई है। 50 इंच के टीवी में यह 360 निट्स है, जबकि 55 इंच और 65 इंच के टीवी में यह 450 निट्स है। टीवी में HDR10+, Dolby Vision और MEMC सपोर्ट भी दिया गया है। 

साउंड की बात करें तो 43 इंच और 50 इंच मॉडल्स में बॉटम फायरिंग स्पीकर 30W आउटपुट के साथ दिए गए हैं। जबकि 55 इंच और 65 इंच के मॉडल्स में ये 56W आउटपुट के साथ आते हैं। रिच साउंड के लिए टीवी में Dolby Atmos और DTS Virtual: X का सपोर्ट दिया गया है। गेमिंग के शौकीनों के लिए टीवी में 120Hz गेम एक्सलरेटर, गेम बार, गेम मास्टर और ALLM मोड दिया गया है। ये सभी टीवी Google TV पर ऑपरेट करते हैं। कनेक्टिविटी के लिए 3 HDMI 2.1 पोर्ट, WiFi, Bluetooth 5.0, और LAN पोर्ट दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »