85 इंच बड़ी 4K स्क्रीन के साथ Hisense Vidda S85 गेमिंग TV लॉन्च, जानें कीमत

इसमें 2.1 चैनल सिस्टम मिलता है।

85 इंच बड़ी 4K स्क्रीन के साथ Hisense Vidda S85 गेमिंग TV लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: ITHome

Hisense की ओर से Vidda S85 गेमिंग टीवी को लॉन्च किया गया है।

ख़ास बातें
  • Vidda S85 में 85 इंच 4K डिस्प्ले 120Hz MEMC रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है।
  • इसमें 1.07 बिलियन रंग शामिल हैं।
  • टीवी में क्वाड कोर A55 चिपसेट है।
विज्ञापन
Hisense की ओर से Vidda S85 गेमिंग टीवी को लॉन्च किया गया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, टीवी को गेमिंग की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, तो जाहिर है इसमें स्पेसिफिकेशंस भी कंपनी ने तगड़े देने की कोशिश की है। हाईसेंस का कहना है कि टीवी गेमिंग एक्सपीरियंस को नए लेवल तक लेकर जा सकता है। इसमें 85 इंच की लम्बी-चौड़ी स्क्रीन मिलती है। यह 4K रिजॉल्यूशन और 120Hz MEMC रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Hisense Vidda S85 Gaming TV price

Hisense की ओर से लॉन्च हुआ Vidda S85 Gaming TV कंपनी ने 5399 युआन (लगभग 61,000 रुपये) की कीमत में पेश किया है। यह चीन में खरीदा जा सकेगा। अन्य मार्केट्स में उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। 
 

Hisense Vidda S85 Gaming TV Specifications

हाईसेंस वीडा एस85 गेमिंग टीवी के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Vidda S85 में 85 इंच 4K डिस्प्ले 120Hz MEMC रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। इसमें एचडीआर का सपोर्ट भी दिया गया है। टीवी में वाइड कलर स्पेक्ट्रम का सपोर्ट है और यह 96% DCI-P3 कलर गेमट के साथ आता है। इसमें 1.07 बिलियन रंग शामिल हैं। टीवी में क्वाड कोर A55 चिपसेट है। साथ में 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग है। यह डुअल बैंड वाई-फाई को सपोर्ट करता है। 

साउंड की बात करें तो इसमें 2.1 चैनल सिस्टम मिलता है। यह 18W के दो स्पीकर्स के साथ लाउड साउंड पैदा करता है। साथ में 25W का वूफर भी है। रिच साउंड एक्सपीरियंस के लिए कंपनी ने इसमें Dolby Atmos का सपोर्ट दिया है। जिससे कि ऑडियो में डेप्थ और क्लियरिटी दोनों ही मिल जाते हैं। हाईसेंस का कहना है कि टीवी गेमिंग एक्सपीरियंस को नए लेवल तक लेकर जा सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »