150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च

Hisense के सब-ब्रांड Vidda ने नया Big Eye M2 Pro 4K Projector लॉन्च किया है। इसमें 1800 CVIA ब्राइटनेस, 240Hz रिफ्रेश रेट और 150 इंच तक बड़ी स्क्रीन का सपोर्ट मिलता है।

150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च

Photo Credit: Hisense

Hisense Vidda Big Eye M2 Pro 4K Projector 1800 CVIA ब्राइटनेस और 240Hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च

ख़ास बातें
  • 1800 CVIA ब्राइटनेस और 4K रिजॉल्यूशन
  • 1080p पर 240Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट
  • 150 इंच तक की बड़ी स्क्रीन और 360 डिग्री घूमने वाला स्टैंड
विज्ञापन

अगर आप घर पर ही बड़े पर्दे जैसा सिनेमा और गेमिंग का मजा लेना चाहते हैं, तो Hisense के सब-ब्रांड Vidda ने एक दमदार प्रोजेक्टर लॉन्च किया है। कंपनी ने चीन में Vidda Big Eye M2 Pro को पेश किया है, जिसमें 4K रिजॉल्यूशन, तीन रंगों वाली लेजर लाइट और 1800 CVIA ल्यूमेंस की ब्राइटनेस मिलती है। खास बात यह है कि इसमें 360 डिग्री घूमने वाला स्टैंड दिया गया है, जिससे स्क्रीन को दीवार के अलावा छत पर भी आसानी से दिखाया जा सकता है। गेमिंग के लिए इसमें 240Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसकी कीमत 5,499 युआन यानी करीब ₹69 हजार है।

Vidda Big Eye M2 Pro में तीन रंगों वाली लेजर लाइट का इस्तेमाल किया गया है। इसमें QuaLas42 लेजर इंजन और 0.47 इंच का DMD चिप दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह चिप आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले 0.39 इंच के DMD चिप से बड़ा है। प्रोजेक्टर की ब्राइटनेस 1800 CVIA ल्यूमेंस है। यह BT.2020 कलर स्पेस के 110 प्रतिशत हिस्से को कवर करता है और इसमें 40,000:1 का डायनेमिक कॉन्ट्रास्ट रेशियो मिलता है। HDR10+ और HLG का सपोर्ट भी दिया गया है।

इस प्रोजेक्टर में ग्लास लेंस सिस्टम दिया गया है, जो 1.3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। इसका प्रोजेक्शन अनुपात 1.0:1 से 1.3:1 के बीच है। कंपनी के मुताबिक, करीब 2.2 मीटर की दूरी से 100 इंच की स्क्रीन बनाई जा सकती है। वहीं 3.3 मीटर की दूरी होने पर स्क्रीन का आकार 150 इंच तक किया जा सकता है। Big Eye M2 Pro की सबसे खास खूबियों में इसका 360 डिग्री घूमने वाला स्टैंड शामिल है। इसकी मदद से प्रोजेक्टर को अलग-अलग दिशाओं में घुमाकर स्क्रीन को दीवार या छत पर दिखाया जा सकता है।

सेटअप के लिए इसमें CMOS सेंसर दिया गया है, जो अपने आप फोकस, कीस्टोन सुधार, स्क्रीन के हिसाब से तस्वीर सेट करने और सामने आने वाली रुकावटों को पहचानने का काम करता है। अगर कोई व्यक्ति लेंस के सामने आ जाए तो सुरक्षा के लिए लेजर की रोशनी कम भी हो जाती है।

गेमर्स के लिए भी इसमें कई खास फीचर्स दिए गए हैं। प्रोजेक्टर में MediaTek MT9679 प्रोसेसर और 3GB RAM मिलती है। साथ ही HDMI 2.1 पोर्ट दिया गया है, जो VRR और ALLM को सपोर्ट करता है। 4K रिजॉल्यूशन पर रिफ्रेश रेट 60Hz तक सीमित रहता है, लेकिन रिजॉल्यूशन को 1080p करने पर 240Hz रिफ्रेश रेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें PlayStation, Xbox और Nintendo Switch के लिए अलग गेमिंग मोड भी दिए गए हैं।

साउंड के लिए प्रोजेक्टर में 20W के चार स्पीकर दिए गए हैं। इनमें दो फुल-रेंज ड्राइवर और दो ट्वीटर शामिल हैं। यह Dolby Audio और DTS:X को सपोर्ट करता है, इसलिए सामान्य फिल्म या वीडियो देखने के लिए अलग साउंडबार लगाने की जरूरत कम पड़ सकती है।

प्रोजेक्टर में Vidda का JUOS ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसमें वॉयस असिस्टेंट और AI आधारित सर्च फीचर्स मिलते हैं। इसकी मदद से यूजर शो खोजने या स्क्रीन पर दिखाई दे रही चीजों को पहचानने जैसे काम कर सकता है। इसका वजन करीब 3.5 किलोग्राम है।

Hisense Vidda Big Eye M2 Pro की चीन में कीमत 5,499 युआन रखी गई है, जो मौजूदा विनिमय दर के हिसाब से भारत में करीब ₹79 हजार बैठती है। हालांकि शुरुआती सीमित अवधि के ऑफर में इसे 4,949 युआन यानी करीब ₹71 हजार में खरीदा जा सकता है। भारत में इसके लॉन्च को लेकर फिलहाल कंपनी ने किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। इसे Moonlight White तथा Space Silver रंगों में पेश किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »