Apple MacBook Pro मॉडल 2023 की शुरुआत में होगा लॉन्च, जानें क्या होगा खास

फिलहाल मौजूद 14-इंच और 16-इंच के MacBook प्रो पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुए थे। ये लैपटॉप्स M1 Pro और M1 Max चिप के साथ आते हैं। ये नए डिजाइन के साथ आते हैं।

Apple MacBook Pro मॉडल 2023 की शुरुआत में होगा लॉन्च, जानें क्या होगा खास
ख़ास बातें
  • एप्पल नए MacBook मॉडल्स के साथ आने की प्लानिंग कर रहा है।
  • नए मैकबुक प्रो मॉडल्स की इस साल में आने की संभावना थी।
  • ये MacBook पावरफुल चिप्स M2 Pro और M2 Max के साथ आएंगे।
विज्ञापन
एप्पल (Apple) ने पहले से ही कई डिवाइसेज लॉन्च की हैं जो नए Apple Silicon M2 सीरीज चिप्स के साथ आते हैं। अब एप्पल नए MacBook मॉडल्स के साथ आने की प्लानिंग कर रहा है। ये मॉडल्स ज्यादा पावरफुल M2 चिप्स के साथ आएंगे। अब ब्लूमबर्ग की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार यह दावा किया जा रहा है कि 14 इंच MacBook Pro और 16 इंच MacBook Pro 2023 की शुरुआत में आ सकते हैं। ये MacBook पावरफुल चिप्स M2 Pro और M2 Max के साथ आएंगे। 
 

Apple 14 इंच और 16 इंच MacBook Pro


नए मैकबुक प्रो मॉडल्स की इस साल में आने की संभावना थी। लेकिन प्रोडक्ट में इंटरनली किसी कारण की वजह से देरी हो रही है। अब ऐसा लग रहा है कि जो भी कारण था कंपनी ने उसे फिक्स कर दिया है। ये डिवाइसेज अगले साल की शुरुआत में आ सकते हैं। अभी तक, ऐसी कोई आधिकारिक लॉन्च डेट सामने नहीं आई है कि किस दिन 14-इंच और 16-इंच MacBook Pro मॉडल्स लॉन्च होंगे लेकिन हमें उम्मीद है की लैपटॉप्स मार्च 2023 के आस-पास लॉन्च होंगे। अपग्रेडेड चिप्स के अलावा, इनमें फास्ट रैम मिल सकती है। इसके अलावा, लैपटॉप्स में करंट मॉडल्स से अलग बहुत ज्यादा कुछ फर्क देखने को नहीं मिलेगा।  

फिलहाल मौजूद 14-इंच और 16-इंच के MacBook प्रो पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुए थे। ये लैपटॉप्स M1 Pro और M1 Max चिप के साथ आते हैं। ये नए डिजाइन के साथ आते हैं जहां डिस्प्ले के टॉप-सेंटर में नॉच दी गई है। यह HDMI पोर्ट, मैगसेफ पोर्ट और एसडी कार्ड रीडर स्लॉट के साथ आते हैं। 

नए MacBook Pro मॉडल्स के अलावा कंपनी नए iMac पर भी काम आकर रही है जिसमें M3 चिप दी जाएगी। यह 2023 के अंत तक लॉन्च होने की संभावना है। इसी के साथ कंपनी नए Apple Mac Mini भी लेकर आ सकती है जो M2 सीरीज चिप के साथ आएंगे। इनकी भी फिलहाल लॉन्च डेट का कुछ पता नहीं है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »