लेटेस्ट M2 चिपसेट, 24GB तक रैम के साथ लॉन्च हुए 2022 MacBook Air और MacBook Pro, जानें कीमत

M2 के साथ नए Apple MacBook Air (2022) की भारत में  कीमत 1,19,900 रुपये (एजुकेशन के लिए 1,09,900 रुपये), जबकि M2 के साथ 13-इंच MacBook Pro की कीमत भारत में 1,29,900 रुपये (एजुकेशन के लिए 1,19,900 रुपये) से शुरू होती है।

लेटेस्ट M2 चिपसेट, 24GB तक रैम के साथ लॉन्च हुए 2022 MacBook Air और MacBook Pro, जानें कीमत

Photo Credit: Apple

M2 के साथ नए Apple MacBook Air (2022) की भारत में  कीमत 1,19,900 रुपये (एजुकेशन के लिए 1,09,900 रुपये) है

ख़ास बातें
  • M2 के साथ नए Apple MacBook Air (2022) की भारत में कीमत 1,19,900 रुपये है
  • M2 के साथ नए Apple MacBook Air (2022) की भारत में कीमत 1,19,900 रुपये है
  • M2 चिपसेट M1 की तुलना में 18% ज्यादा CPU परफॉर्मेंस देता है
विज्ञापन
Apple ने WWDC 2022 में अपने लेटेस्ट M2 चिपसेट को पेश किया, साथ ही कंपनी के इस इन-हाउस चिपसेट से लैस नए MacBook Air (2022), और 13-इंच MacBook Pro (2022) को भी घोषित किया है। लेटेस्ट मॉडल भी बिना पंखे के डिजाइन के साथ आता है, जिसके चलते यह शोर नहीं करता है। नए मैकबुक एयर (2022) और मैकबुक प्रो (2022) दोनों में 13 इंच का LCD डिस्प्ले मिलता है और ये 2021 मैकबुक प्रो लाइनअप के समान फुल साइज फंक्शन कीज (Keys) के साथ आते हैं। 2022 मैकबुक एयर मॉडल में नए चेसिस है।
 

Apple MacBook Air (2022), MacBook Pro (2022) price in India, availability

M2 के साथ नए Apple MacBook Air (2022) की भारत में  कीमत 1,19,900 रुपये (एजुकेशन के लिए 1,09,900 रुपये), जबकि M2 के साथ 13-इंच MacBook Pro की कीमत भारत में 1,29,900 रुपये (एजुकेशन के लिए 1,19,900 रुपये) से शुरू होती है। नए मैकबुक मिडनाइट, सिल्वर, स्पेस ग्रे और स्टारलाइट गोल्ड ऑप्शन में अगले महीने से उपलब्ध होंगे।
 

Apple MacBook Air (2022) specifications, features

नए ऐप्पल मैकबुक एयर (2022) को M2 चिपसेट के साथ लाया गया है, जो पहली पीढ़ी के M1 चिप का एक एडवांस वर्जन है। Apple का कहना है कि नया चिपसेट पिछले वर्जन की तुलना में 18 प्रतिशत बेहतर CPU परफॉर्मेंस और 35 प्रतिशत GPU परफॉर्मेंस देता है और प्रतिस्पर्धी 10-कोर प्रोसेसर की तुलना में 1.9 गुना तेज (CPU) और 2.3 गुना तेज (GPU) है। नया चिपसेट नए सिक्योर एन्क्लेव, मीडिया इंजन और न्यूरल इंजन के साथ आता है, और यूजर्स इससे 6K रिजॉल्यूशन के साथ एक एक्सटर्नल डिस्प्ले जोड़ सकते हैं।

ऐप्पल ने MacBook Air (2022) में 13.6 इंच का लिक्विड रेटिना डिस्प्ले दिया है, जो कि 2021 MacBook Pro लाइनअप में दिए गए मिनी-एलईडी मॉडल के विपरीत है। मैकबुक एयर (2020) मॉडल की तुलना में नए मॉडल में पतले बेज़ेल्स मिलते हैं, जिसके चलतके डिस्प्ले का साइज बढ़ जाता है। मैकबुक एयर (2022) में पिछले साल लॉन्च किए गए मैकबुक प्रो मॉडल की तरह ही एक नॉच मिलता है।

Apple मैकबुक एयर (2022) 2TB तक SSD स्टोरेज प्रदान करता है और इसे 24GB तक की मेमोरी के साथ कॉन्फिगर किया जा सकता है। लैपटॉप में 1080p कैमरा है, जो कि 2020 मॉडल के 720p कैमरे से बेहतर है। कंपनी का लेटेस्ट मैकबुक एयर मॉडल दो यूएसबी टाइप-सी/थंडरबोल्ट 4 पोर्ट से लैस है और यह मैगसेफ चार्जिंग और 3.5mm हेडफोन जैक को भी सपोर्ट करता है। पिछले वर्जन की तरह ही, यह एक बार चार्ज करने पर वीडियो देखने के दौरान 18 घंटे का बैटरी बैकअप देने का दावा करता है।
 

Apple MacBook Pro (2022) specifications, features

मैकबुक एयर (2022) की तरह, नया MacBook Pro (2022) भी M2 चिपसेट से लैस आता है, और यूजर्स 2TB तक स्टोरेज के साथ 24GB तक की मेमोरी का विकल्प चुन सकते हैं। Apple के अनुसार मैकबुक प्रो (2022) 13 इंच के लिक्विड रेटिना डिस्प्ले से लैस है, और P3 कलर सपोर्ट के साथ 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है।
 
Apple
पिछले वर्जन की तरह, मैकबुक एयर एक एक्टिव कूलिंग सिस्टम से लैस है। ऐप्पल का दावा है कि मैकबुक प्रो एक बार चार्ज करने पर समान 20 घंटे की बैटरी लाइफ दे सकता है, जो कि मूल M1 MacBook Air और इसके लेटेस्ट अपग्रेड से अधिक है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »