Amazon Fire TV Cube (2nd Gen) हैंड-फ्री Alexa के साथ भारत में लॉन्च, कीमत Rs 12,999

Amazon Fire TV Cube (2nd Gen) की कीमत 12,999 रुपये है, जो कि Fire TV में अब-तक का सबसे महंगा स्ट्रीमिंग डिवाइस है। अल्ट्रा-एचडी स्ट्रीमिंग, एचडीआर व ऑडियो फोर्मेट्स सपोर्ट इसकी प्रमुख फंक्शन्स में से एक हैं, जो कि Fire TV Stick 4K जैसे ही हैं।

Amazon Fire TV Cube (2nd Gen) हैंड-फ्री Alexa के साथ भारत में लॉन्च, कीमत Rs 12,999

Fire TV Cube में मौजूद है Dolby Vision और Dolby Atmos सपोर्ट

ख़ास बातें
  • Amazon Fire TV Cube (2nd Gen) के साथ रिमोट कंट्रोल मौजूद है
  • अमेज़न फायर टीवी क्यूब (सेकेंड जनरेशन) Fire TV OS पर करता है काम
  • यह Amazon Fire TV रेंज में अब-तक का सबसे महंगा स्ट्रीमिंग डिवाइस है
विज्ञापन
Amazon Fire TV Cube (2nd Gen) को भारत में 12,999 रुपये की कीमत में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्ट्रीमिंग डिवाइस को लेकर कहा जा रहा है कि यह Amazon का सबसे पावरफुल डिवाइस है, जो कि Amazon के Fire TV और Echo smart speaker रेंज क्षमता को जोड़ता है व अल्ट्रा-एचडी एचडीआर स्ट्रीमिंग और हैंड-फ्री Alexa वॉयस असिस्टेंट एक्सेस प्रदान करता है। Dolby Vision के साथ ही Dolby Atmos ऑडियो तक के विभिन्न HDR फोर्मेट्स अमेज़ॅन फायर टीवी क्यूब (2nd Gen) पर सपोर्ट करते हैं। इस लेटेस्ट डिवाइस की सेल आज Amazon के माध्यम शुरू कर दी गई है, इसके अलावा, इसे भारतभर में क्रोमा और रिलायंस रिटेल आउटलेट्स पर खरीद के लिए उपलब्ध कराया गया है।

हालांकि, ध्यान देने योग्य बात यह है कि आपके होम एंटरटेनमेंट सेटअप के साथ Fire TV Cube (2nd Gen) को कनेक्ट करने के लिए आवश्यक HDMI केबल बॉक्स में शामिल नहीं किया गया है। लेकिन Amazon इसे डिवाइस के साथ बिना अतिरिक्त शुल्क के इंट्रोडक्ट्री ऑफर के तहत प्रदान कर रही है।
 

Amazon Fire TV Cube (2nd Gen) price and competition

Amazon Fire TV Cube (2nd Gen) की कीमत 12,999 रुपये है, जो कि Fire TV में अब-तक का सबसे महंगा स्ट्रीमिंग डिवाइस है। अल्ट्रा-एचडी स्ट्रीमिंग, एचडीआर व ऑडियो फोर्मेट्स सपोर्ट इसकी प्रमुख फंक्शन्स में से एक हैं, जो कि Fire TV Stick 4K जैसे ही हैं। लेकिन फायर टीवी क्यूब (सेकेंड जनरेशन) हैंड-फ्री Alexa एक्सेस और बेहतर कनेक्टिविटी विकल्पों जैसी इम्प्रूवमेंट्स के साथ आता है। यह डिवाइस नए Apple TV 4K को भी टक्कर देता है, जो कि भारत में जल्द ही 18,900 रुपये की कीमत में उपलब्ध होगा।
 

Amazon Fire TV Cube (2nd Gen) specifications and features

अमेज़न फायर टीवी क्यूब (सेकेंड जनरेशन) Fire TV रेंज में अब-तक का सबसे महंगा स्ट्रीमिंग डिवाइस है। इसमें अल्ट्रा एचडी रिजॉल्यूशन स्ट्रीमिंग क्षमता के साथ विभिन्न एचडीआर फोर्मेट्स मौजूद है, जिसमें डॉल्बी विज़न, एचडीआर 10प्लस, एचडीआर 10 और एचएलजी शामिल है। ऑडियो के लिए, डॉल्बी एटमॉस फोर्मेट सपोर्ट दिया गया है, जिससे फायर टीवी क्यूब आपके कनेक्टेड टेलीविजन या होम एंटरटेनमेंट सेटअप को सिग्नल भेजता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें, तो अमेज़न फायर टीवी क्यूब (सेकेंड जनरेशन) Fire TV OS पर काम करता है, जिसके साथ रिवैम्पड यूज़र इंटरफेस दिया गया है जो कि 2020 में रोलआउट हुआ था। इसके अलावा, इस प्लेटफॉर्म में सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग सर्विस सपोर्ट शामिल है जिसमें Amazon Prime Video, Netflix, Disney+ Hotstar, YouTube और Apple TV मौजूद है। यूज़र्स फायर टीवी क्यूब का इस्तेमाल करके सीधे अपने होम एंटरटेनमेंट सेटअप में फिल्में व टीवी और अन्य ऑडियो व वीडियो कॉन्टेंट को स्ट्रीम कर सकते हैं।

Amazon Fire TV Cube (2nd Gen) का प्रमुख फीचर हैंड-फ्री Alexa वॉयस असिस्टेंस है। इसके अलावा इसमें ऑलवेज़ ऑन माइक्रोफोन व एक छोटा-सा स्पीकर दिया गया है जिसमें एलेक्सा वेक वर्ड व उसकी वॉयस कमांड सुन सकते हैं। इसका इस्तेमाल फायर टीवी क्यूब को वॉयस कंट्रोल करने के लिए किया जा सकता है, जिसमें आप कनेक्टेड टेलीविज़न या होम थिएटर सेटअप को स्टार्ट या बंद करने, ऐप ओपन करने और कॉन्टेंट को सिलेक्ट करने, वॉल्यूम को एडजस्ट करने आदि के लिए कर सकते हैं।

भले ही डिवाइस में एक स्पीकर हो, लेकिन फिर भी इस पर ऑडियो कॉन्टेंट नहीं चलाया जा सकता। म्यूज़िक और पॉडकास्ट को आप अपने कनेक्टिड टेलीविजन या कनेक्टेड साउंडबार जैसे सेटअप में प्ले कर सकते हैं। अमेज़ॅन फायर टीवी क्यूब (सेकेंड जनरेशन) के साथ एक रिमोट भी दिया गया है, जिसका इस्तेमाल डिवाइस को कंट्रोल करने व इंटरफेस को नेविगेट करने के लिए किया जा सकता है। इस पर नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो और अमेज़ॅन म्यूज़िक के लिए हॉटकीज़ भी दी गई है।

कनेक्टिविटी के लिए Amazon Fire TV Cube (2nd Gen) में IR extender अडैप्टर शामिल किया गया है। इसके अलावा, इसके साथ वायर्ड कनेक्टिविटी के लिए Ethernet अडैप्टर भी मौजूद है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Dolby Vision, Dolby Atmos, Fire TV OS, Alexa, Streaming devices

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »