Acer W Series 4K QLED Smart TV लॉन्च, 55, 65 इंच डिस्प्ले के साथ घर पर सिनेमा का मजा

Acer W सीरीज के 55 इंच मॉडल की कीमत 69,999 रुपये है, वहीं इसके 65 इंच मॉडल की कीमत 89,999 रुपये है।

Acer W Series 4K QLED Smart TV लॉन्च, 55, 65 इंच डिस्प्ले के साथ घर पर सिनेमा का मजा

Photo Credit: Acer

Acer W Series 4K OLED Smart TV में 65 इंच डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Acer ने भारतीय बाजार में W Series 4K OLED स्मार्ट टीवी को पेश किया है।
  • Acer W Series 4K OLED में 55 इंच और 65 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Acer W सीरीज 55 इंच के दाम 69,999 रुपये और 65 इंच के दाम 89,999 रुपये है।
विज्ञापन
Acer ने भारतीय बाजार में W Series 4K QLED स्मार्ट टीवी को पेश करते हुए अपनी एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी रेंज में विस्तार किया है। यह टॉप ऑफ द लाइन टीवी दो स्क्रीन साइज 55 इंच और 65 इंज में उपलब्ध है। इस स्मार्ट टीवी में शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए एडवांस फीचर्स और टेक्नोलॉजी दी गई है। आइए Acer W Series 4K QLED स्मार्ट टीवी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Acer W Series की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Acer W सीरीज के 55 इंच मॉडल की कीमत 69,999 रुपये है, वहीं इसके 65 इंच मॉडल की कीमत 89,999 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो दोनों ही मॉडल बिक्री के लिए Flipkart और Amazon समेत विभिन्न ई-कॉमर्स साइट्स पर उपलब्ध हैं।

Acer W Series की खासियतों की बात करें तो इसमें QLED पैनल सबसे अहम है जो कि बेहतर कलर प्रदान करता है। इसकी बदौलत घर पर ही मूवी या स्पोर्ट्स लवर्स को अलग आनंद मिलता है। डिजाइन की बात करें तो Acer W Series में स्टाइलिश फ्रेमलेस और एज टू एज डिस्प्ले डिस्प्ले मिलती है जो कि इसे मॉड्रन और हाई एंड लुक प्रदान करती है।
 

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Acer W Series 4K QLED में 55 इंच और 65 इंच की डिस्प्ले का ऑप्शन दिया गया है। प्रोसेसर की बात की जाए तो यह टीवी 64-bit क्वाड कोर प्रोसेसर से लैस है जो कि बेहतर प्रदर्शन में मदद करता है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्ट टीवी में 2GB RAM रैम और 16GB स्टोरेज दी गई है। इस टीवी में गूगल ऐप्स, फार फील्ड माइक, मोशन सेंसर और वॉयस कंट्रोल्ड स्मार्ट रिमोट जैसे स्मार्ट फीचर्स और फंक्शन दिए गए हैं।

यह टीवी 30 वॉट ऑरल साउंड और डॉल्बी एटम्स सपोर्ट के साथ शानदार साउंड क्वालिटी प्रदान करता है। वहीं इसके MEMC और ALLM फीचर्स स्मूथ और आसान प्लेबैक का अनुभव देते हैं। इसके अलावा यह फुल मोशन स्लिम वॉल माउंट के साथ आता है जो कि इसे दीवार पर सुरक्षित रखने के साथ ज्यादा आकर्षक बनाता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्ट टीवी Android TV 11 पर काम करता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla की जल्द Cybercab लॉन्च करने की तैयारी, रोबोटैक्सी का है टारगेट 
  2. Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
  3. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
  7. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  8. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  9. सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन
  10. Infinix Hot 70 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »