65, 55, 50, 43, 32 इंच तक के Acer स्मार्ट TV भारत में लॉन्च, कीमत 14,999 रुपये से शुरू

Acer S-series में 32-इंच का मॉडल 14,999 रुपये में लॉन्च हुआ है, जबकि 65-इंच मॉडल की कीमत 64,999 रुपये है।

65, 55, 50, 43, 32 इंच तक के Acer स्मार्ट TV भारत में लॉन्च, कीमत 14,999 रुपये से शुरू

Acer S-series में 32-इंच का मॉडल 14,999 रुपये में लॉन्च हुआ है

ख़ास बातें
  • Acer S-Series की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है
  • Acer H-series की कीमत 29,999 रुपये से शुरू होती है
  • 65-इंच मॉडल में Dolby Vision, UHD अपस्केलिंग, MEMC जैसे फीचर्स मिलते हैं
विज्ञापन
Acer के आधिकारिक लाइसेंसधारी Indkal Technologies ने देश में Acer के स्मार्ट टेलीविजन लाइनअप को आगे बढ़ाते हुए नई H और S सीरीज को लॉन्च किया है, जिसके तहत 32-इंच से लेकर 65-इंच साइज तक के TV आते हैं। जहां एक ओर UHD रिजॉल्यूशन वाली H-सीरीज में तीन वेरिएंट शामिल हैं, वहीं S-सीरीज में HD और UHD दोनों ऑप्शन वाले कई स्क्रीन साइज शामिल हैं। इनकी शरुआती कीमत 14,999 रुपये है और इन सीरीज में सबसे महंगा मॉडल 64,999 रुपये में आता है। सभी स्मार्ट टीवी (Smart TVs) Android 11 पर आधारित टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं।
 

Acer S-series, H-series price in India, availability

Acer S-series से शुरुआत करते हैं। इस सीरीज में 32-इंच का मॉडल 14,999 रुपये में लॉन्च हुआ है, जबकि 65-इंच मॉडल की कीमत 64,999 रुपये है। वहीं, Acer H-series में 43-इंच, 50-इंच और 55-इंच मॉडल आते हैं, जिनकी कीमत क्रमश: 29,999 रुपये, 34,999 रुपये और 39,999 रुपये है। सभी स्मार्ट टेलीविजन Amazon India और Flipkart पर खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। 
 

Acer S-series 32-inch, 65-inch smart TVs specifications

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Acer के S-सीरीज मॉडल HD और UHD रिजॉल्यूशन के साथ आते हैं, जिनमें दो स्क्रीन साइज शामिल हैं। टीवी का 32-इंच मॉडल HD (1366 × 768 पिक्सल) रिजॉल्यूशन से लैस है, जबकि 65-इंच मॉडल 4K UHD (3840×2160 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। एचडी मॉडल HDR10+ सपोर्ट, 40W साउंड आउटपुट और Dolby Audio के साथ आता है, जबकि यूएचडी मॉडल में HDR10+ के साथ HLG मिलता है और इसका साउंड आउटपुट 50W है। इसके अलावा प्रीमियम मॉडल में Dolby Vision, UHD अपस्केलिंग, MEMC, डायनामिक सिग्नल कैलिब्रेशन (DSC) जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। दोनों साइज के मॉडल डिजिटल नॉइस रिडक्शन, माइक्रो डिमिंग, ब्लू लाइट रिडक्शन और सुपर ब्राइटनेस जैसे डिस्प्ले फीचर्स के साथ आते हैं।

इसके अलावा, दोनों मॉडल में Android 11 टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है और ये वॉइस सपोर्ट वाले रिमोट कंट्रोल के साथ आते हैं। दोनों टीवी मॉडल में क्रोमकास्ट मिलता है और यह सभी प्रमुख OTT ऐप्स को सपोर्ट करता है। 32-इंच HD मॉडल में 1.5GB रैम और 8GB स्टोरेज मिलती है, जबकि 65-इंच UHD मॉडल में 2GB रैम और 16GB स्टोरेज शामिल है। कनेक्टिविटी के लिए दोनों स्मार्ट टीवी डुअल बैंड Wi-Fi और 2 way Bluetooth के साथ आते हैं। इनमें HDMI, USB और AV इनपुट भी मिलता है।
 

Acer H-series 43-inch, 50-inch, 55-inch smart TVs specifications

दूसरी ओर, Acer H-Series में तीन स्क्रीन साइज शामिल है। ये सभी 4K UHD रिजॉल्यूशन से लैस हैं और इनके डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स ऊपर बताए गए S-Series के 65-इंच मॉडल के समान हैं। हालांकि, इनमें Dolby Atmos सपोर्ट वाले 60W स्पीकर्स मिलते हैं। इन सभी मॉडल में एस-सीरीज के समान सॉफ्टवेयर फीचर्स भी शामिल हैं। सभी मॉडल 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ आते हैं। इनके कनेक्टिविटी फीचर्स भी एस-सीरीज के समान हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Acer TV, Acer Televisions, Acer H Series TV, Acer S Series TV
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  2. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  3. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  4. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »