• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • PUBG Mobile के विकल्प मेड इन इंडिया FAU G को भारत में 26 जनवरी के लॉन्च से पहले 40 लाख से ज्यादा प्री रजिस्ट्रेशन मिले

PUBG Mobile के विकल्प मेड इन इंडिया FAU-G को भारत में 26 जनवरी के लॉन्च से पहले 40 लाख से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन मिले

FAU-G के भारत में लॉन्च होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। मोबाइल डिवाइसों के लिए बनाए गए इस मेड इन इंडिया गेम FAU-G को भारत में 26 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा

PUBG Mobile के विकल्प मेड इन इंडिया FAU-G को भारत में 26 जनवरी के लॉन्च से पहले 40 लाख से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन मिले

FAU G गेम को nCore गेम्स ने डेवलप किया है

ख़ास बातें
  • PUBG मोबाइल के बैन के बाद भारत में FAU G की घोषणा हुई थी
  • FAU G गेम को भारत में 26 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा
  • FAU G गेम को PUBG मोबाइल के विकल्प के तौर पर भारत में देखा जा रहा है
विज्ञापन
FAU-G के भारत में लॉन्च होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। मोबाइल डिवाइसों के लिए बनाए गए इस मेड इन इंडिया (Made In India) गेम FAU-G को भारत में 26 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि इस गेम के लॉन्च से पहले ही इस गेम को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। PUBG Mobile के विकल्प के तौर पर देखें जा रहे FAU-G गेम को 40 लाख से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन गूगल प्ले पर इसके लॉन्च से पहले मिल चुके हैं। इस गेम के डेवलपर nCore गेम्स ने इस बात की जानकारी दी है। आपको बता दें कि इस गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन नवंबर के अंत में शुरू हुआ था।      

FAU-G को पहले भारत में पिछले साल लॉन्च किया जाना था, लेकिन इसकी लॉन्च डेट में देरी के बाद अब इसे फाइनली भारत में 26 जनवरी रिपब्लिक डे को लॉन्च किया जाएगा। FAU-G के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन शुरुआत में हाई एंड और मिड रेंज एंड्रॉइड डिवाइसों के लिए शुरू किए गए हैं। हालांकि गेम को डेवलप करने वाली nCore गेम्स का कहना है कि वह भविष्य में इस गेम को लो एंड डिवाइसों के लिए कम्पेटिबल बना देगी। FAU-G जब अगले हफ्ते 26 जनवरी को लॉन्च होगा, तो इसे iPhone और iPad यूजर्स के लिए लाया जा सकता है। 

FAU-G गेम को डेवलप करने वाली nCore Games के को-फाउंडर और चेयरमैन Vishal Gondal ने IGN से कहा, FAU-G को अभी तक 40 लाख से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन हासिल हो चुके हैं। हमने अभी तक लो एंड डिवाइसों को इसमें शामिल नहीं किया है। हमें उम्मीद है कि गेम के लॉन्च से पहले यह आंकड़ा 50 लाख के आंकड़े को पार कर लेगा। मुझे नहीं लगता कि भारत में किसी और गेम को इतना अच्छा रिस्पॉन्स अभी तक मिला है। FAU-G ने गूगल प्ले स्टोर पर प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू हेने के पहले 24 घंटों में ही 10 लाख से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन हासिल कर लिए थे। हालांकि इसके बाद कंपनी को 40 लाख का आंकड़ा पार करने में डेढ़ महीने का समय लग गया। 

FAU-G एक ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेम है जो Galway Valley पर केंद्रित है, जहां चीन औक भारतीय सेना के बीच पिछले साल युद्ध हुआ था। यह गेम 26 जनवरी को एंड्रॉयड डिवाइस के साथ iPhone और iPad मॉडल्स के लिए आ सकता है। हालांकि इसके प्री-रजिस्ट्रेशन अभी गूगल प्ले तक ही सीमित हैं, इसे अभी App Store पर आना बाकी है।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो की लेटेस्ट खबरें hindi.gadgets 360 पर और हमारे CES 2026 पेज पर देखें

ये भी पढ़े: PUBG, PUBG Ban, FAU G Google Play, FAU G
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ iQOO Z11 Turbo, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Lava Blaze Duo 3 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 
  3. OnePlus 15R में लेटेस्ट OxygenOS अपडेट, आए बाईपास चार्जिंग जैसे कई धांसू फीचर्स
  4. Oppo A6c हुआ लॉन्च: Rs 10 हजार में 6,500mAh बैटरी, एक्सपेंडेबल स्टोरेज ऑप्शन और 120Hz डिस्प्ले!
  5. YouTube नहीं रहा अब 'बच्चों का खेल', पेरेंट्स का होगा पूरा कंट्रोल! आए नए फीचर
  6. केबल के जंजाल से छुटकारा! Portronics का नया छोटू बॉक्स एक साथ चार्ज करेगा 4 डिवाइस, जानें कीमत
  7. 2026 का पहला ISRO मिशन फेल! PSLV-C62 के साथ कहां, कब और कैसे हुई गड़बड़? यहां पढ़ें पूरी कहानी
  8. Amazon Great Republic Day Sale 2026: iQOO 15 से लेकर Neo 10R तक, इन 7 iQOO फोन पर धांसू डील्स!
  9. Amazon vs Flipkart Republic Day Sale 2026: तारीख, डील्स से लेकर बैंक ऑफर्स तक, यहां मिलेगी एक-एक डिटेल
  10. आप कितने साल जीएंगे, बताएंगे आपके दांत!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »