JBL Cove M1, Cove P1, और Cove X1 ऐसे स्पीकर हैं जो कंपनी इन-हाउस वायरलैस प्लेटफॉर्म पर चलते हैं।
Photo Credit: JBL
JBL Cove M1, Cove P1, और Cove X1 ऐसे स्पीकर हैं जो कंपनी इन-हाउस वायरलैस प्लेटफॉर्म पर चलते हैं।
JBL ने अपने Cove होम स्पीकर नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किए हैं। कंपनी के Cove M1, Cove P1, और Cove X1 स्पीकर अब यूके में पेश किए गए हैं। स्पीकर खास फीचर से लैस होकर आते हैं। इनमें WiFi से कनेक्ट होने का फीचर है। यानी किसी स्मार्टफोन से सीधे कनेक्ट होने की बजाए ये नेटवर्क पर कनेक्ट हो जाते हैं। अगर यूजर फोन लेकर रेंज से बाहर भी चला जाता है तो म्यूजिक प्ले चालू रहता है। इसके अलावा इनमें कई और विशेष फीचर मिलते हैं। जानते हैं डिटेल्स।
JBL ने अपने Cove M1, Cove P1, और Cove X1 स्पीकर्स को यूके की मार्केट में लॉन्च (via) किया है। ये कंपनी के WiFi स्पीकर हैं। Cove M1 की कीमत £199.99 (लगभग 25000 रुपये), Cove P1 की कीमत £399.99 (लगभग 50000 रुपये), और Cove X1 की कीमत £429.99 (लगभग 54,400 रुपये) है। ब्लैक, और व्हाइट कलर्स में इन्हें उतारा गया है। JBL.com से ये खरीदे जा सकते हैं।
JBL Cove M1, Cove P1, और Cove X1 ऐसे स्पीकर हैं जो कंपनी इन-हाउस वायरलैस प्लेटफॉर्म पर चलते हैं। ये होम वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट हो जाते हैं। ये किसी फोन से पेअर होने की बजाए नेटवर्क से पेअर हो जाते हैं। जब फोन पर कॉल आती है तब भी प्लेबैक चलता रहता है। या यूजर के रूम से बाहर जाने पर भी म्यूजिक प्लेबैक डिसकनेक्ट नहीं होता है।
यूजर चाहे एक स्पीकर को अकेले चला सकता है, और दो एक जैसे मॉडल्स को मिलाकर स्टीरियो पेयर बना सकता है। इनकी विशेषता यह भी है कि कई स्पीकर पूरे घर में अलग-अलग जगहों पर लगाए जा सकते हैं और हर कमरे में एक ही गाना या हर कमरे में अलग-अलग गाना भी बज सकता है।
स्पीकर में एक Moment बटन भी दिया गया है। बटन दबाने पर यूजर सेव की गई प्लेलिस्ट चला सकता है। रेडियो पर म्यूजिक सुन सकता है, या Spotify पर म्यूजिक का मजा ले सकता है। स्पीकर में कंपनी का खास Music Follows Me फीचर भी दिया गया है। यानी यूजर जिस भी कमरे में हो, उसमें घर के अन्य कमरे में चल रहा ऑडियो मौजूदा रूम में सुनाई देने लगता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता