Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Dell ने भारतीय बाजार में अपनी लैपटॉप लाइनअप में विस्तार करते हुए नया लैपटॉप Dell XPS 13 लॉन्च कर दिया है।

Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स

Photo Credit: Dell

Dell XPS 13 में 13.4 इंच की 2.5K InfinityEdge टच स्क्रीन डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Dell XPS 13 में Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 चिपसेट दिया गया है।
  • Dell XPS 13 में 13.4 इंच की 2.5K InfinityEdge टच स्क्रीन डिस्प्ले है।
  • Dell XPS 13 में 52Wh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Dell ने भारतीय बाजार में अपनी लैपटॉप लाइनअप में विस्तार करते हुए नया लैपटॉप Dell XPS 13 लॉन्च कर दिया है। इस लैपटॉप में 13.4 इंच की 2.5K InfinityEdge टच स्क्रीन डिस्प्ले आती है, जिसका 30–120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 500 निट्स ब्राइटनेस है। यह लैपटॉप Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 चिपसेट से लैस किया गया है। यहां हम आपको Dell XPS 13 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Dell XPS 13 Price & Availablity

Dell XPS 13 के 16GB+512GB SSD की कीमत ₹1,80,990, 16GB+1TB SSD की कीमत ₹2,00,990 और 32GB+1TB SSD की कीमत ₹2,41,990 है। यह लैपटॉ बिक्री के लिए Dellstore.com पर उपलब्ध है। यह लैपटॉप तीन स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जिसके साथ Intel Core Ultra 7 Series 3 प्रोसेसर और Intel ग्राफिक्स मिलते हैं। यह लैपटॉप सिर्फ स्काई कलर में खरीदा जा सकता है।

Dell XPS 13 Features & Specifications

Dell XPS 13 में Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 चिपसेट दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह लैपटॉप विंडोज 11 होम पर काम करता है। इस लैपटॉप में 13.4 इंच की 2.5K InfinityEdge टच स्क्रीन डिस्प्ले आती है, जिसका 30–120Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 500 निट्स ब्राइटनेस है। इसमें Intel ग्राफिक्स मिलते हैं। यह 16GB/32GB LPDDR5X, 7467 MT/s ड्यूल चैनल स्टोरेज से लैस है। इसके अलावा इसमें 512GB/1TB M.2 PCIe NVMe SSD स्टोरेज मिलती है।

XPS 13 में ऑफिस होम 2024 और माइक्रोसॉफ्ट 365 बेसिक 1 साल का सब्सक्रिप्शन) और सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर में McAfee+ प्रीमियम 1 साल के लिए आता है। इसमें अंग्रेजी इंटरनेशन बैकलिट कीबोर्ड दिया गया है। इस लैपटॉप में 3 सेल वाली 52Wh की बैटरी दी गई है जो कि 65W यूएसबी-सी GaN स्लिम एसी एडैप्टर का सपोर्ट करती है। कंपनी इस लैपटॉप के साथ 1 साल की बेसिक ऑनसाइट सर्विस प्रदान करती है। कनेक्टिविटी के लिए इंटेल वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट आता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  3. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  8. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  9. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  10. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »