देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ HP अपने लैपटॉप, एक्सेसरीज और प्रिंटर पर डिस्काउंट और डील्स की पेशकश कर रहा है।
Photo Credit: HP
HP OmniBook Ultra और X सीरीज की खरीद पर छूट मिल रही है।
देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ HP अपने लैपटॉप, एक्सेसरीज और प्रिंटर पर डिस्काउंट और डील्स की पेशकश कर रहा है। इस ऑफर के जरिए ग्राहकों को नया डिवाइस खरीदने पर बेहतरीन डिस्काउंट मिलेगा। सेल के दौरान खरीदार नए AI OmniBook लैपटॉप के साथ-साथ Omen और Victus गेमिंग लैपटॉप सीरीज पर भी बचत का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा HP अपने स्मार्ट टैंक प्रिंटर की रेंज पर भी ये फेस्टिव ऑफर प्रदान कर रहा है। यह ऑफर 10 नवंबर 2026 तक जारी रहेंगे। फेस्टिव सीजन के मौके पर HP लैपटॉप को HP वर्ल्ड स्टोर, HP के ऑथोराइज्ड ऑफलाइन सेलर और HP ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। आइए ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।
HP OmniBook Ultra और X सीरीज पर डिस्काउंट
HP OmniBook Ultra और X सीरीज की खरीद पर बैंक ऑफर्स के जरिए ₹18,000 डिस्काउंट मिल सकता है। OmniBook Ultra की खरीद पर HP लैपटॉप को एक्सचेंज करने पर HP Switch, Cashify के जरिए ₹20,000 तक का लाभ मिल सकता है। OmniBook X की खरीद पर पुराने HP लैपटॉप को एक्सचेंज करने पर HP Switch, Cashify के जरिए ₹15,000 तक फायदा मिलता है। OmniBook Ultra या OmniBook X खरीदने पर ₹10,999 वाला Da Milano कॉम्बो सिर्फ ₹499 में मिल सकता है। OmniBook X या Ultra खरीदने पर ₹4,999 में 2 साल की एक्सटेंडेड वारंटी, एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन और एंटीवायरस का लाभ भी उठाया जा सकता है।
HP Omen सीरीज पर डिस्काउंट
HP Omen सीरीज की खरीद पर अगर पुराना HP लैपटॉप एक्सचेंज में दिया जाता है तो HP Switch, Cashify के जरिए ₹15,000 तक का लाभ मिल सकता है। Omen की खरीदने पर ₹10,999 वाला Da Milano कॉम्बो ₹499 में पा सकते हैं। Omen खरीदने पर ₹4,999 में 2 साल की एक्सटेंडेड वारंटी, एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन और एंटीवायरस का फायदा उठा सकते हैं। Omen 5000 सीरीज की खरीद पर ₹3,727 वाला HyperX CloudX Stinger 2 Core वायर्ड हेडसेट (ब्लैक) ₹499 में मिल सकता है। जबकि Omen 5000 सीरीज की खरीद पर ₹6,397 की कीमत वाला HyperX Knight बैकपैक ₹999 में मिल सकता है।
HP OmniBook 7, 5 और 3 पर ऑफर
HP OmniBook 7, 5 और 3 लैपटॉप की खरीद पर कई बैंकों के जरिए ₹12,000 तक का कैशबैक मिल सकता है। OmniBook 7 की खरीद पर पुराने HP लैपटॉप को एक्सचेंज करने पर HP Switch, Cashify के जरिए ₹10,000 तक का लाभ मिल सकता है। वहीं OmniBook 5 की खरीद पर पुराने HP लैपटॉप को एक्सचेंज करने पर HP Switch, Cashify के जरिए ₹7,000 तक का लाभ मिल सकता है। इसके अलावा OmniBook 3 की खरीद पर पुराने HP लैपटॉप को एक्सचेंज करने पर HP Switch, Cashify के जरिए ₹5,000 तक का लाभ मिल सकता है। ग्राहकों को ₹10,999 वाला Da Milano कॉम्बो ₹499 में मिल सकता है। OmniBook 7 खरीदने पर ₹3,999 में 2 साल की एक्सटेंडेड वारंटी, एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन और एंटीवायरस का लाभ मिल सकता है। जबकि OmniBook 5 या 3 खरीदने पर ₹2,999 में 2 साल की एक्सटेंडेड वारंटी, एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन और एंटीवायरस का लाभ उठा सकते हैं।
HP Victus सीरीज पर बचत
Victus की खरीद पर पुराने HP लैपटॉप को Cashify के जरिए एक्सचेंज करने पर HP Switch से ₹10 हजार तक का लाभ उठा सकते हैं। Victus की खरीद पर ₹10,999 कीमत वाला Da Milano कॉम्बो सिर्फ ₹499 में उठा सकते हैं। वहीं Victus की खरीद पर ₹4,999 में 2 साल की एक्सटेंडेड वारंटी, एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन और एंटीवायरस पा सकते हैं। Victus 5000 सीरीज की खरीद पर ₹3,727 कीमत वाला HyperX CloudX Stinger 2 Core वायर्ड हेडसेट सिर्फ ₹499 में पा सकते हैं। वहीं Victus 5000 सीरीज की खरीद पर ₹6,397 कीमत वाला HyperX Knight बैकपैक सिर्फ ₹999 में पा सकते हैं।
HP Smart Tank प्रिंटर
HP Smart Tank प्रिंटर खरीदने पर Titan का Fastrack Vibes 4.0 या VIP बिजनेस ट्रॉली या इंडिया टैरेन वाउचर मिल सकता है। HDFC बैंक और एसबीआई क्रेडिट कार्ड से HP Smart Tank प्रिंटर खरीदने पर ₹750 का इंस्टेंट कैशबैक पा सकते हैं। चुनिंदा क्रेडिट कार्ड से ईएमआई ट्रांजेक्शन पर ₹1,000 का इंस्टेंट कैशबैक पा सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स