BGMI के नए Redeem Codes जारी हो गए हैं। इनसे Ducky Fighter Set समेत कई फ्री Rewards मिल सकते हैं। जानिए Codes और Redeem करने का तरीका।
Photo Credit: Krafton
BGMI में नए Redeem Codes से Ducky Fighter Set समेत फ्री रिवॉर्ड मिलेंगे
BGMI प्लेयर्स के लिए Krafton India ने नए Redeem Codes जारी किए हैं, जिनकी मदद से गेम में Ducky Fighter Set समेत कई फ्री रिवॉर्ड हासिल किए जा सकते हैं। ये नए कोड BGMI के 5th Anniversary Edition 4.5 Update के तहत जारी किए गए हैं और सीमित समय के लिए ही उपलब्ध हैं। कंपनी के मुताबिक, नए Redeem Codes को 25 सितंबर तक इस्तेमाल किया जा सकता है। खास बात यह है कि हर कोड को ज्यादा से ज्यादा 10 प्लेयर्स ही रिडीम कर सकते हैं, इसलिए इनका इस्तेमाल पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स को BGMI की आधिकारिक Redeem वेबसाइट का इस्तेमाल करना होगा।
Krafton के मुताबिक, नए Redeem Codes में मिलने वाला मुख्य रिवॉर्ड Ducky Fighter Set है। इस सेट में बत्तख की चोंच वाला हेलमेट, पैडेड कॉम्बैट गियर और जालीनुमा पैरों की डिजाइन दी गई है। इसके अलावा कोड के जरिए दूसरे इन-गेम रिवॉर्ड भी मिल सकते हैं। Krafton India ने इस बार कुल 50 Redeem Codes जारी किए हैं, लेकिन हर कोड की अपनी सीमित रिडेम्पशन क्षमता है।
नए BGMI Redeem Codes को 25 सितंबर तक इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन हर कोड सिर्फ 10 प्लेयर्स द्वारा रिडीम किया जा सकेगा। यानी अगर किसी कोड की रिडीम सीमा पहले ही पूरी हो जाती है, तो उसकी वैधता खत्म हो जाएगी। एक प्लेयर एक दिन में सिर्फ एक कोड रिडीम कर सकता है और एक ही कोड को एक अकाउंट पर दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। Guest Account वाले प्लेयर्स इन कोड का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
Redeem Code इस्तेमाल करने के लिए प्लेयर्स को BGMI की आधिकारिक Redeem पेज पर जाना होगा। यहां अपना Character ID दर्ज करने के बाद Redeem Code डालना होगा और वेरिफिकेशन पूरा करके Redeem पर क्लिक करना होगा। कोड सफलतापूर्वक रिडीम होने के बाद रिवॉर्ड गेम के अंदर Mail के जरिए भेजा जाएगा। Krafton के मुताबिक, Mail में मिले रिवॉर्ड को 30 दिनों के अंदर क्लेम करना जरूरी है, वरना वह Mail एक्सपायर हो जाएगा।
BGMI के नए Redeem Codes फिलहाल सीमित संख्या में उपलब्ध हैं, इसलिए अगर आप Ducky Fighter Set या दूसरे फ्री रिवॉर्ड पाना चाहते हैं तो कोड की रिडीम लिमिट खत्म होने से पहले इन्हें इस्तेमाल करना होगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट