PM नरेंद्र मोदी से Battlegrounds Mobile India को बैन करने की मांग

Battlegrounds Mobile India के लॉन्च की तारीख की पुष्टि होना बाकी है, हालांकि दक्षिण कोरियाई कंपनी ने Google Play Store पर गेम के प्री-रजिस्ट्रेशन्स शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 मई 2021 13:50 IST
ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India के नाम से आएगा PUBG Mobile India
  • अरुणाचल प्रदेश विधान सभा के सदस्य ने गेम को बैन करने की मांग की
  • कहा पबजी मोबाइल का केवल बदला हुआ नाम है Battlegrounds Mobile India

Battlegrounds Mobile India काफी हद तक PUBG Mobile के समान ही रहेगा

PUBG Mobile India के नए अवतार Battlegrounds Mobile India को लेकर अरुणाचल प्रदेश विधान सभा के सदस्य निनॉन्ग एरिंग (Ninong Ering) ने शनिवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को एक पत्र लिखा और गेम को बैन करने की मांग की। उनका कहना है कि इस गेम का उद्देश्य सरकार और नागरिकों को धोखा देना है और इसे देश में प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि नया गेम लॉन्च कर गेम डेवलपर KRAFTON भारतीय कानूनों को दरकिनार कर रहा है। बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के लॉन्च की तारीख की पुष्टि होना बाकी है, हालांकि दक्षिण कोरियाई कंपनी ने Google Play Store पर गेम के प्री-रजिस्ट्रेशन्स शुरू कर दिए हैं। Battlegrounds Mobile India गेम PUBG Mobile India का ही बदला हुआ नाम है, जिसे सरकार ने पिछले साल सिंतबर में 117 अन्य ऐप्स और गेम्स के साथ डेटा प्राइवेसी चिंताओं को लेकर बैन कर दिया था।

अरुणाचल प्रदेश विधान सभा के सदस्य निनॉन्ग एरिंग (Ninong Ering) ने शनिवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को एक पत्र लिखा और कहा कि Battlegrounds Mobile India गेम मात्र एक भ्रम है और यह मामूली बदलावों के साथ आने वाला पुराना PUBG Mobile गेम ही है और गेम की बच्चों सहित लाखों भारतीय नागरिकों का यूज़र डेटा इकट्ठा करने और इसे विदेशी कंपनियों और चीनी सरकार के साथ साझा करने की चाल है। उन्होंने ट्विटर पर अपने तीन पन्नों के पत्र की तस्वीर भी पोस्ट की, जिसे शुरू में IGN India ने अपनी रिपोर्ट में डाला।

पिछले साल सितंबर में सरकार द्वारा PUBG Mobile बैन के बाद, KRAFTON ने भारत में इस गेम के पब्लिकेशन की जिम्मेदारियां चीनी कंपनी Tencent Games से छीन ली थी, हालांकि कंपनी अभी भी अन्य देशों में इस गेम के पब्लिशर के रूप में काम कर रही है। एरिंग ने कहा कि क्राफ्टन के भारतीय टीम में काम करने वाले ज्यादातर कर्मचारी Tencent Games के पूर्व कर्मचारी थे, जिन्हें दिसंबर में क्राफ्टन द्वारा काम पर रखा गया था और ये बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी लिखा है कि Google Play Store पर गेम की लिस्टिंग के URL से इसके PUBG Mobile India का रीलॉन्च होने का पता चलता है। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि हाल ही में KRAFTON से निवेश प्राप्त करने वाली कंपनी Nodwin Gaming के Tencent के साथ व्यापक संबंध थे। समाचार रिपोर्टों का हवाला देते हुए, उन्होंने यह भी कहा कि Nodwin ने पाकिस्तान में अपनी सर्विस की पेशकश की और वहां कंपनी की एक लोकल टीम भी थी।
Advertisement

उन्होंने कहा है कि इस गेम का गेमप्ले, इसमें शामिल मैप्स और हथियार सभी PUBG Mobile के समान होंगे। एरिंग का मानना है कि इस गेम का केवल नाम बदला गया है, लेकिन यह पहले की तरह ही होगा। उनका कहना है कि यह केवल भारत में रीलॉन्च आसान करने की रणनीति है। उनका कहना है कि भले ही कंपनी की नई प्राइवेसी पॉलिसी कहती है कि यूज़र डेटा लोकल सर्वर पर इक्ट्ठा होगा, लेकिन कंपनी का कहना है कि इसे सर्विस और कानूनी आवश्यकताओं के चलते अन्य देशों में ट्रांस्फर किया जाएगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.